Oppo का 50 MP कैमरा वाला स्मार्टफोन हुआ सस्ता, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर, जानिए
Oppo A6s 5G कंपनी का एक शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी बैटरी के साथ कैमरा भी अच्छा मिलता है। लेकिन अब जुलाई के महीने में इस फोन पर जबरदस्त ऑफर पेश हो गया है। इससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Oppo A6s 5G कंपनी का एक शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी बैटरी के साथ कैमरा भी अच्छा मिलता है। यह फोन मार्च में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब जुलाई के महीने में इस फोन पर जबरदस्त ऑफर पेश हो गया है। इससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
Oppo A6s 5G ऑफर
फ्लिपकार्ट पर Oppo A6s 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 6 GB रैम +128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। लेकिन जबरदस्त ऑफर आपको तब मिलेगा जब आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे। इस कार्ड के जरिए आप फोन पर 1250 रुपये तक की बड़ी छूट पा सकेंगे।
इसके अलावा ग्राहक यहां से 17,650 रुपये का डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी ले सकते हैं।
Oppo A6s 5G के फीचर्स
Oppo A6s 5G में स्मार्टफोन की 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Aurora Gold और Plum Purple जैसे 2 कलर्स में आता है।
इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। ओप्पो के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। इस फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Oppo A6s 5G में 6500 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी फोन के साथ 44W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। ओप्पो के अनुसार यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 41 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इस फोन में AI फीचर्स भी मौजूद हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 26 July 2026 at 11:06 IST