Oppo K14x 5G अब हुआ सस्ता, यहां मिल रही 1000 रुपये की बड़ी छूट, जानिए शानदार डील

Oppo K14x 5G अपनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी बड़ी बैटरी वाले नए फोन की तलाश में हैं तो Oppo K14x 5G एक अच्छा विकल्प है। इस फोन पर अब ऑफर भी बढ़ कर पेश हो गया है।

Oppo K14x 5G | Image: Oppo

Oppo K14x 5G अपनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी बड़ी बैटरी वाले नए फोन की तलाश में हैं तो Oppo K14x 5G एक अच्छा विकल्प है। इस फोन पर अब ऑफर भी बढ़ कर पेश हो गया है। इससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Oppo K14x 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर इस समय Oppo K14x 5G फोन के 4GB रेम + 64GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये, 4GB रेम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। हालांकि अगर आप Oppo K14x 5G को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आपको 1000 रुपये की बड़ी छूट मिल जाएगी। 

इस फोन पर 14,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप बेहद सस्ती कीमत में ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन को अपने घर ला सकते हैं। 

Oppo K14x 5G के फीचर्स 

Oppo K14x 5G  फोन प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ बाजार में मौजूद है। इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। धूप में भी चटकदार डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। 

ओप्पो के इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी उपलब्ध है।  

कैमरा की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन AI बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसे IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने को प्रमाणित करती है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Flip 8: अब तक का सबसे स्लिम फ्लिप फोन हुआ लॉन्च

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 July 2026 at 14:55 IST