अपडेटेड 17 February 2026 at 08:51 IST

Oppo K14x 5G: ओप्पो के नए स्मार्टफोन पर आया फ्लैट 1500 रुपये का डिस्काउंट, इन बैंकों के कार्ड पर लागू होगा ऑफर; जानिए सबकुछ

Oppo K14x 5G को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था जिसके बाद अब फोन पहली सेल में ही बंपर ऑफर के साथ मौजूद हो गया है।

Oppo K14x 5G | Image: Oppo

ओप्पो ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च किया था। बता दें कि यह नया फोन कंपनी के पिछले Oppo K13x का अपग्रेड वर्जन है। नए फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है, कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। अब इस फोन की सेल भी शुरू हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि फोन पहली सेल में ही बंपर ऑफर के साथ मौजूद हुआ है। इससे ग्राहकों को नए स्मार्टफोन को भी सस्ती कीमत में खरीदने का अच्छा अवसर मिल रहा है। 

Oppo K14x 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Oppo K14x 5G प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ बाज़ार में उपलब्ध हुआ है। फोन के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 GB रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्मार्टफोन की सेल ओप्पो की आधिकारिक भारतीय साइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। पहली सेल पर कंपनी बैंक ऑफर के जरिए बंपर ऑफर उपलब्ध कर रही है। ग्राहक एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई , आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इससे ग्राहकों को 4 GB रैम वेरिएंट 13,499 रुपये और 6 GB रैम वेरिएंट 15,499 रुपये में पड़ जाएगा।   इसके अलावा यहां नो कोस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के विकल्प भी मौजूद है जिसके बाद ग्राहकों को फोन काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है। 

 Oppo K14x 5G के फीचर्स 

1 डिस्प्ले- इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। धूप में भी चटकदार डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

2 प्रोसेसर- Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है।

3 स्टोरेज और मेमोरी- इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।

4 कैमरा-  कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन AI बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।

5 बैटरी- ओप्पो के इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी उपलब्ध है।  

6 ओएस - यह फोन एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है

7 अन्य फीचर्स-  इसे IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने को प्रमाणित करती है। 

8 AI फीचर्स- इस फोन में AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Best Shot, AI Unblur जैसे कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें-  सस्ते में मिल रहा 7400mAh बैटरी वाला OnePlus 15R, कहां खरीदें?

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 08:29 IST