अपडेटेड 22 March 2026 at 09:15 IST

Oppo K14 5G: ओप्पो के मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाले स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, मिल रहा 1000 रुपये सस्ता, जानिए ऑफर

Oppo K14 5G की सेल शुरू हो गई है। पहली ही सेल में ओप्पो का यह फोन जबरदस्त डिस्काउंट के साथ आया है। जानिए ऑफर

oppo k14 5g | Image: Oppo

Oppo K14 5G: चीनी कंपनी ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 5G लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी के फरवरी में लॉन्च हुए Oppo K14x 5G का अपर वेरिएंट है। अब कंपनी के इस नए बजट फोन की सेल भी शुरू हो गई है। अच्छी बात यह भी है कि अपनी पहली ही सेल में ओप्पो का यह फोन जबरदस्त डिस्काउंट के साथ आया है। इससे शानदार फीचर्स वाले ओप्पो के इस नए फोन को ग्राहक अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।    

Oppo K14 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Oppo K14 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये,  6 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। यह फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे 3 कलर्स में ओप्पो की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी उपल ब्ध हुआ है। पहली सेल में ओप्पो की साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी यह फोन बैंक ऑफर के साथ पेश किया गया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक विभिन्न बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रूपये का जबरदस्त डिस्काउंट पा सकते हैं। 

Oppo K14 5G के फीचर्स

डिजाइन- यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स वाला फोन है जिस कारण यह गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68 के साथ IP69 की रेटिंग भी मिली है जो इसे तेज पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने का काम करती है। 

डिस्प्ले- ओप्पो के इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन के साथ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। 

कैमरा- यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 50 MP का AI मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फ़ी के लिए 8 MP का कैमरा लगाया गया है। 

बैटरी- Oppo K14 5G में 7000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन आधे घंटे में 37 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसी तरह कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज होने पर फोन से 18 घंटे से अधिक यूट्यूब देख सकते हैं।  

अन्य फीचर्स- यह फोन सुपर कूलिंग वैपर चैंबर के साथ आता है। कंपनी अनुसार फीचर से फोन में हीटिंग की समस्या उत्पन्न नहीं होती। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy M17e 5G: सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन पर आया धुरंधर ऑफर, मिल रहा है मुफ्त में, जानिए कहां और कैसे

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 09:14 IST