गिरने पर भी ना टूटने वाले Oppo के इस फोन पर आया जबरदस्त ऑफर, Flipkart सेल खत्म होने के बाद भी मिल रहा बेहद सस्ता

Flipkart Sale तो भले ही अब खत्म हो चुकी है लेकिन कुछ ऑफर्स अभी भी कंपनी ने जारी रखे हैं। ऐसा ही एक ऑफर है Oppo K14 5G पर। फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर से ये फोन सेगमेंट का बेस्ट सेलर फोन बना हुआ है।

oppo k14 5g | Image: Oppo

Flipkart Sale तो भले ही अब खत्म हो चुकी है लेकिन कुछ ऑफर्स अभी भी कंपनी ने जारी रखे हैं। ऐसा ही एक ऑफर है Oppo K14 5G पर। बता दें कि यह एक मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाला मजबूत फोन है जो गिरने पर भी आसानी से टूटता नहीं है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर से ये फोन सेगमेंट का बेस्ट सेलर फोन बना हुआ है। 

Oppo K14 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर इस समय Oppo K14 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये,  6 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। अब इस फोन को आप फ्लिपकार्ट एसबीआई, फ्लिपकार्ट ऐक्सिस, आईसीआईसीआई बैंक, या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2000 रुपये का शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। 

इसके साथ ही यहां 14,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Oppo K14 5G के फीचर्स

डिजाइन- यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स वाला फोन है जिस कारण यह गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68 के साथ IP69 की रेटिंग भी मिली है जो इसे तेज पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने का काम करती है। 

डिस्प्ले- ओप्पो के इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन के साथ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। 

कैमरा- यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 50 MP का AI मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फ़ी के लिए 8 MP का कैमरा लगाया गया है। 

बैटरी- Oppo K14 5G में 7000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन आधे घंटे में 37 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसी तरह कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज होने पर फोन से 18 घंटे से अधिक यूट्यूब देख सकते हैं।  

अन्य फीचर्स- यह फोन सुपर कूलिंग वैपर चैंबर के साथ आता है। कंपनी अनुसार फीचर से फोन में हीटिंग की समस्या उत्पन्न नहीं होती। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Oppo के 7000 mah बड़ी बैटरी वाले फोन पर आया धुरंधर ऑफर, Flipkart Sale में मिल रहा बेहद सस्ता

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 08:51 IST