Oppo Find X9s: ओप्पो की बड़ी बैटरी वाले फ्लैगशिप फोन पर आया सुपर हिट ऑफर, यहां से खरीद बचा सकते हैं हजारों रुपये

Oppo Find X9s फ्लैगशिप फोन है जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। हम आपको Oppo Find X9s के फीचर्स, कीमत और ऑफर सभी की जानकारी देने जा रहे हैं।

Oppo Find X9s | Image: oppo

Oppo Find X9s को भारत में कंपनी ने पिछले महीने मई में लॉन्च किया था। यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन है जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। अगर आप भी किसी फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको Oppo Find X9s के फीचर्स, कीमत और ऑफर सभी की जानकारी देने जा रहे हैं। हो सकता है कि आपकी तलाश Oppo Find X9s पर ही खत्म हो जाए।   

Oppo Find X9s कीमत और ऑफर 

Oppo Find X9s फोन के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये है। हालांकि बेस्ट ऑफर की बात करें तो वो ओप्पो की भारतीय आधिकारिक साइट पर मौजूद है। यहां से आप विभिन्न पार्टनर बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 7,999 रुपये का महा डिस्काउंट पा सकते हैं। 

इस ऑफर से 79,999 रुपये वाला 256 GB स्टोरेज वेरिएंट ग्राहकों को 72,000 रुपये की कीमत में पड़ जाएगा।  

Oppo Find X9s के फीचर्स 

Oppo Find X9s फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर लगाया है। यह फोन 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ आता है। 

इस फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7,025 mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिलता है। 

ओप्पो के इस फोन में भी Hasselblad का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा (Sony LYT 700),  50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

Oppo Find X9s फोन भी Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी इस फोन पर भी 5 साल का सॉफ्टवेयर और 6 वर्ष तक का सिक्योरिटी अपडेट देगी। 

इसे भी पढ़ें- Oppo K14 5G Review: 7000 mah तगड़ी बैटरी वाला ओप्पो फोन क्या है अपनी रेंज में बेस्ट ? जानिए

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 13:45 IST