Oppo Find X9 Ultra: 200 MP के कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है ओप्पो का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानिए लॉन्च से पहले फीचर्स

ऐसे कहा जा रहा है कि Oppo Find X9 Ultra कंपनी का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ कैमरा वाला स्मार्टफोन होगा। यह फोन 21 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगा। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च करने का भी ऐलान कर दिया है।

oppo find x9 ultra | Image: oppo

Oppo Find X9 Ultra कंपनी का जल्द लॉन्च होने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। ऐसे कहा जा रहा है कि Oppo Find X9 Ultra कंपनी का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ कैमरा वाला स्मार्टफोन होगा। यह फोन 21 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगा। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च करने का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि भारत में यह कब लॉन्च होगा इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।  

Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स 

हालांकि फोन के लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स के बारे में जरूर पता चल गया है। Oppo Find X9 Ultra में Hasselblad का एडवांस कैमरा सेटअप लगाया जाएगा जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा होगा। इसके साथ ही 50 MP का 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ होगा। इस फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा होगा।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.82 इंच की स्क्रीन पर LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 2K का रिजॉल्यूशन मिल सकता है। यह फोन 1 बिलियन कलर्स को सपोर्ट कर सकता है। 

Oppo Find X9 Ultra फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी तक की रैम मिल सकती है। यह फोन 256 जीबी स्टोरेज और 512 जीबी स्टोरेज तक के 2 अलग अलग वेरिएंट में पेश हो सकता है।  इस फोन में 7,050 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जिसके लिए 100 W या उससे भी ज्यादा की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है। इस फोन में 50W की फास्ट वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है। 

इसके अलावा फोन को IP68 या IP69 की रेटिंग मिल सकती है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हो सकता है। 

इसेव भी पढ़ें- Oppo ने गेमर्स की करा दी मौज, K13 Turbo Pro 5G पर पेश किया बंपर ऑफर

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 1 April 2026 at 07:32 IST