Oppo F33 5G: ओप्पो के 7000 mah बैटरी वाले स्मार्टफोन पर आया धुरंधर ऑफर, 35000 रुपये वाला फोन मिल रहा मात्र 8299 में
Oppo F33 सीरीज का बेस वेरिएंट है जिसमें मिलिट्री ग्रेड फीचर्स भी मिलते हैं। लेकिन अब इस मिड रेंज फोन पर लाजवाब ऑफर पेश कर दिया गया है, जिससे आप इस फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Oppo F33 इस साल अप्रैल के महीने में भारत में लॉन्च हुआ था। यह F33 सीरीज का बेस वेरिएंट है जिसमें मिलिट्री ग्रेड फीचर्स भी मिलते हैं। लेकिन अब इस मिड रेंज फोन पर लाजवाब ऑफर पेश कर दिया गया है, जिससे आप इस फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Oppo F33 5G ऑफर
फ्लिपकार्ट पर Oppo F33 5G के 6 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।
अब जब आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप 1750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। इतना ही नहीं इस फोन पर 24,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। इन दोनों ऑफर से आप फोन के सबसे सस्ते 6 जीबी मॉडल को मात्र 8,299 रुपये में खरीद सकते हैं।
Oppo F33 5G के फीचर्स
इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर लगाया है। फोन में SuperCool Vapor Chamber System लगाया गया है जो फोन के अंदर हीटिंग की समस्या को रोकने का काम करेगा और परफ़ॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखेगा।
ओप्पो का यह मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाला स्मार्टफोन है जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं और गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा। इस फोन की Damage-Proof 360-Degree Armour Body बनाई है। इसके साथ ही फोन को IP66, IP68 के साथ IP69K + की रेटिंग भी दी गई है जो ओप्पो के इस फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रखती है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS पर काम करेगा। Oppo F33 5G फोन में विभिन्न AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही Gemini का भी पूरा सपोर्ट मिलता है।
कैमरा की बात करें तो Oppo F33 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। Oppo F33 Pearl White और Forest Green जैसे 2 कलर्स में मिलता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 06:56 IST