Oppo F31 5G: ओप्पो का यह शानदार स्मार्टफोन अब हुआ बेहद सस्ता, मिल रहा बस इतनी कीमत में

Oppo F31 5G कंपनी का एक वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है। अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन अच्छे ऑफर के साथ पेश हो गया है।

Oppo F31 Pro+ 5G | Image: Oppo F31

Oppo F31 5G कंपनी का एक वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस सीरीज से 3 स्मार्टफोन पिछले वर्ष 2025 में लॉन्च किए थे। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन ओमनी विजन कैमरा मिलता है। अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन अच्छे ऑफर के साथ पेश हो गया है।  

Oppo F31 5G अब कितने का हुआ 

फ्लिपकार्ट पर Oppo F31 5G के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। लेकिन यहां इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के कार्ड से खरीदने पर फोन पर 1123 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 18,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल जाएगा।  

Oppo F31 5G के फीचर्स 

Oppo F31 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। 

यह स्मार्टफोन के 8GB रैम +128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले 2 वेरिएंट में आता है।

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन ओमनी विजन कैमरा OIS के साथ और दूसरा 2 MP का पोट्रेट कैमरा मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 MP का Sony IMX480 फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Oppo F31 5G में 7000 mah की बड़ी बैटरी और उसके लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। कंपनी 2 साल का सॉफ्टवेयर और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। फोन में एआई फीचर्स भी उपलब्ध हैं। यह फोन मिडनाइट ब्लू, क्लाउड ग्रीन और ब्लूम रेड जैसे तीन रंगों में मिलता है।

इसे भी पढ़ें- OnePlus Nord CE 6 Lite के लॉन्च होने से पहले लीक हुए फीचर्स और कीमत

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 15:22 IST