Oppo F29 5G: ओप्पो का वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन अब हुआ काफी सस्ता, मिल रहा बस इतनी कीमत में

Oppo F29 5G कंपनी का एक वॉटरप्रूफ मिलिटरी ग्रेड स्टेंडर्ड वाला स्मार्टफोन है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर अच्छा ऑफर आ गया है, जिससे ग्राहक इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

oppo f29 | Image: oppo

Oppo F29 5G कंपनी का एक वॉटरप्रूफ मिलिटरी ग्रेड स्टेंडर्ड वाला बेहद मजबूत स्मार्टफोन है। इस फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,998 रुपये है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर अच्छा ऑफर आ गया है, जिससे ग्राहक इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Oppo F29 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Oppo F29 5G को अगर आप फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप इस फोन पर 1300 रुपये की छूट पा सकेंगे। इसके साथ ही यहां ईएमआई के भी विकल्प मौजूद है जिससे आप इस फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे। 

Oppo F29 5G फीचर्स 

यह फोन सॉलिड पर्पल और ग्लेसियर ब्लू जैसे 2 रंगों में आता है। ओप्पो ने फोन की 360° Armour बॉडी बनाई है जो फोन को काफी मजबूती प्रदान करती है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 120 HZ के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इस फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर लगाया गया है। 

कैमरा पर गौर करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन वाइड कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी का भी सपोर्ट दिया गया है। 

Oppo F29 5G फोन में 6500mAh की बैटरी लगाई गयी है। इसके लिए 45W का फास्ट चार्जर भी साथ में मिलता है। इसके साथ ही फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15.0 पर काम करता है। लेकिन कंपनी फोन पर 2 वर्ष का ओएस और 3 वर्ष का सिक्योरिटी अपडेट देगी। इससे यूजर्स को नए ओएड के अपडेट भी मिलते रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें- Oppo A6s 5G: ओप्पो का 6500 mAh की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बाजार में हुआ उपलब्ध, 30 मिनट में 41 प्रतिशत हो जाएगा चार्ज 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 15:20 IST