अपडेटेड 24 March 2026 at 13:47 IST

OnePlus Nord Buds 4 Pro से कॉल के दौरान मिलेगा अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद, सेल हुई शुरू, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

OnePlus Nord Buds 4 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। अब इनकी सेल भी शुरू हो गई है।

oneplus nord buds pro 4 | Image: oneplus

OnePlus Nord Buds 4 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार इन ईयरबड्स में प्रो लेवल क्वालिटी Nord लेवल की कीमत वाले ईयरबड्स में मिल रही है। अब इनकी सेल भी शुरू हो गई है। इसके खास फीचर्स की बात करें तो इनमें AI Translate का फीचर दिया गया है जिससे HeyMelody ऐप का इस्तेमाल करके अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पेनिश और फ़्रेंच जैसी भाषाओं के बीच बिना किसी रुकावट के रियल-टाइम अनुवाद भी कर सकते हैं। 

OnePlus Nord Buds 4 Pro सेल ऑफर 

OnePlus Nord Buds 4 Pro की कीमत यूं तो 3999 रुपये है, लेकिन कंपनी ने पहली सेल में ही इसकी कीमत 200 रुपये घटा कर 3,799 रुपये कर दी है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, एमेजोन के साथ वनप्लस की भारतीय आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे।    

OnePlus Nord Buds 4 के फीचर्स 

OnePlus Nord Buds 4 Pro में फ्लैगशिप-लेवल की एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) टेक्नोलॉजी मिलती है जो 55 डेसिबल तक के शोर को रोक सकते हैं। यह रियल-टाइम में मॉनिटर करने के लिए एडवांस्ड AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आस-पास के शोर को तुरंत रोका जा सकता है। साथ ही यूज़र्स लाइट, मॉडरेट और मैक्सिमम ANC के बीच चुनाव भी कर सकते हैं। 

OnePlus Nord Buds 4 Pro सबसे नई और बेहतरीन ऑडियो टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करते हैं। हाई-डेफ़िनिशन संगीत के लिए LHDC 5.0 को सपोर्ट करने के साथ-साथ, ये Bluetooth 6.0 को भी सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, इनमें Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट भी मिलता है। ईयरबड्स को 10 मिनट चार्ज करने पर 5 घंटे का प्लेबैक मिलता है। वहीं केस के साथ फुल चार्ज करने पर 54 घंटे का प्लेटाइम मिलता है।  

कंपनी के अनुसार Nord Buds 4 Pro से संगीत सुनने का बढ़िया अनुभव मिलेगा, इसमें लगे नए ड्राइवर्स पिछले OnePlus Nord Buds 3 Pro के ड्राइवर्स के मुकाबले 100% ज़्यादा पावर देते हैं। इनमें रिच, डीप Bass और साफ़ आवाज़ के लिए टाइटेनियम कोटिंग भी दी गई है। इन बड्स में गेमिंग के लिए Spatial Audio मोड भी है जिससे BGMI, Free Fire और Call of Duty खेलने वालों को मजा आएगा।    

इन ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है। OnePlus Nord Buds 4 Pro में वॉल्यूम के लिए स्लाइड कंट्रोल का भी सपोर्ट दिया गया है। इस फीचर से यूजर्स को अब वॉल्यूम कम-ज़्यादा करने के लिए फ़ोन निकालने की ज़रूरत नहीं, बस Bud के स्टेम पर स्लाइड करके अपनी पसंद का साउंड लेवल सेट करना होगा। इसके अलावा इनमें AI Translate का फीचर भी दिया गया है जिससे HeyMelody ऐप का इस्तेमाल करके अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पेनिश और फ़्रेंच जैसी भाषाओं के बीच बिना किसी रुकावट के रियल-टाइम अनुवाद भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- OnePlus 15T आज होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 13:47 IST