OnePlus Nord 6 मिलिट्री ग्रेड फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, गिरने पर भी टूटेगा नहीं, जानिए कब देगा भारत में दस्तक
OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। अब वनप्लस ने खुद ही लॉन्च से पहले फोन से जुड़े कुछ फीचर्स की जानकारी दे दी है।
OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होगा। पिछले कई दिनों से फोन के फीचर्स को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए जानकारी मिल रही थी। लेकिन अब वनप्लस ने खुद ही लॉन्च से पहले फोन से जुड़े कुछ फीचर्स की जानकारी दे दी है।
OnePlus Nord 6 के फीचर्स
OnePlus Nord 6 एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD810H) फीचर्स वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी के अनुसार यह OnePlus 15 के समान ही मजबूत स्मार्टफोन होगा, जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन की फ्रंट स्क्रीन को क्रिस्टल गार्ड ग्लास सुरक्षा प्रदान करेगा। स्मार्टफोन को IP69 की रेटिंग दी गई है जिससे फोन तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर खराब नहीं होगा।
वनप्लस के इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। अब यह साफ हो गया है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ ही लॉन्च होगा।
इस फोन में 9000 mah बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इस फोन से 26 घंटे से भी ज्यादा तक यूट्यूब देख सकेंगे। यह फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश होगा।
OnePlus Nord 6 के कैमरा सेटअप पर ध्यान दें तो कंपनी ने बताया है कि इस फोन में Sony का 50 MP का मेन बैक OIS कैमरा होगा। इस फोन के कैमरे से 4K पर वीडियो 60 FPS पर बना सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
OnePlus Nord 6 के लीक फीचर्स
फोन के डिस्प्ले को लेकर अभी वनप्लस ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसी तरह फोन में 2 MP का दूसरा कैमरा लगा हो सकता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 13:59 IST