अपडेटेड 24 March 2026 at 14:22 IST
OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, 9000 mah बैटरी के साथ इस दिन देगा भारत में दस्तक
एक ओर जहां OnePlus 15T लॉन्च होने जा रहा है तो वहीं कंपनी ने OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है।
OnePlus Nord 6: एक ओर जहां चीन में OnePlus 15T लॉन्च होने जा रहा है तो वहीं कंपनी ने OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी अगले महीने इस फोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। फोन की लॉन्च डेट के साथ कुछ फीचर्स की भी जानकारी दे दी गई है जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
OnePlus Nord 6 कब होगा लॉन्च
OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को 7 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च और इससे जुड़े फीचर्स की घोषणा एमेजोन पर की है। जो यह भी बताता है कि फोन की सेल भी एमेजोन पर ही शुरू होगी। कंपनी अपने इस फोन को ‘The Ultimate All Rounder’ के नाम से प्रचार कर रही है।
OnePlus Nord 6 के फीचर्स
इस फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी 9000 mah बैटरी है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इस फोन से 26 घंटे से भी ज्यादा तक यूट्यूब देख सकेंगे।
वनप्लस के इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश होगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया जाएगा।
OnePlus Nord 6 के लीक फीचर्स
इसके अलावा कुछ फीचर्स की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से भी मिली है जिनमें फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरा पर ध्यान दें इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50 MP का OIS मेन बैक कैमरा उपलब्ध होने की उम्मीद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा भी लगाया जा सकता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 14:22 IST