OnePlus N6x: वनप्लस के बंद होने के बीच नए फोन की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, फटाफट जानिए फीचर्स

OnePlus N6x: एक ओर OnePlus के बंद होने की खबरें तेजी से आ रही है तो वहीं दूसरी ओर कंपनी ने अपने नए फोन OnePlus N6x के लॉन्च का ऐलान कर दिया है।

oneplus n6x | Image: oneplus

OnePlus N6x: एक ओर OnePlus के बंद होने की खबरें तेजी से आ रही है तो वहीं दूसरी ओर कंपनी ने अपने नए फोन OnePlus N6x के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। इसके साथ वनप्लस ने यह भी बताया है कि कंपनी सिर्फ नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से अपना कारोबार बंद कर रही है। भारत समेत सभी अन्य देशों में वनप्लस अपना कारोबार जारी रखेगी। कंपनी ने OnePlus N6x की लॉन्च डेट के साथ कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है। 

OnePlus N6x कब होगा लॉन्च 

चीनी कंपनी OnePlus भारत में अपनी नई N सीरीज से अब एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। 

OnePlus N6x के फीचर्स  

बता दें कि वनप्लस ने पिछले महीने 30 जून को अपनी N सीरीज से नया स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज से एक और नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले एमेजोन पर कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है। यह फोन Burgundy Red और Ice Blue जैसे 2 कलर्स में पेश होगा। 

इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगी होगी। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 2.5 दिन तक चलेगी। 

वनप्लस की तरफ से जारी किए गए टीजर में देख लग रहा है कि इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। टीजर में कैमरा बार सैमसंग के स्मार्टफोन की तरह ओवल शेप रेक्टेंगल में दी गई है।  

कीमत कितनी होगी 

OnePlus N सीरीज को लेकर कंपनी पहले ही बता चुकी है कि इस सीरीज से जितने स्मार्टफोन भी लॉन्च होंगे उनकी कीमत 18,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में OnePlus N6x की कीमत 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है। लेकिन फोन की सही कीमत इसके लॉन्च के बाद ही पता चलेगी। 

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 पर आया बंपर ऑफर, यहां मिल रहा है हजारों रुपये सस्ता

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 July 2026 at 09:37 IST