OnePlus ने किया बड़ा ऐलान, Gen Z के लिए लॉन्च करेगा नई N सीरीज के स्मार्टफोन, बैटरी के साथ कीमत का भी दिया अपडेट

OnePlus ने हाल ही में अपनी नई OnePlus N Series के लॉन्च की घोषणा की थी, जिसके बाद अब कंपनी ने इस सीरीज से लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन की जानकारी दी है।

oneplus n6 | Image: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में अपनी नई OnePlus N Series के लॉन्च की घोषणा की थी, जिसके बाद अब कंपनी ने इस सीरीज से लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन की जानकारी दी है। चीनी कंपनी ने फोन के नाम के साथ लॉन्च डेट के साथ यह भी ऐलान किया है कि इस नई स्मार्टफोन सीरीज में फीचर्स Gen Z को ध्यान में रखकर दिए जाएंगे। 

अब 3 सीरीज में आएंगे स्मार्टफोन 

वनप्लस ने साफ किया है कि अब वो अपने स्मार्टफोन का निर्माण 3 सीरीज से करेगी जिनमें OnePlus फ्लैगशिप, OnePlus Nord और नई OnePlus N सीरीज का नाम शामिल होगा।   

क्या है OnePlus N

वनप्लस के अनुसार नई N सीरीज का मतलब New (नया), Neo (नया/आधुनिक) और Never Off (कभी न रुकने वाला) से है। कंपनी के अनुसार इस नई सीरीज से वनप्लस का टारगेट Gen Z और युवा होंगे जिन्हें ब्रांड अपनी इस नई N सीरीज से बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस वाले फोन उपलब्ध कराएगी। 

कौन सा फोन होगा लॉन्च 

OnePlus N6 इस सीरीज से लॉन्च होने वाला सबसे पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी इसके बाद इसी सीरीज से और भी स्मार्टफोन पेश करेगी। वनप्लस की तरफ से जारी किए गए फोटो से पता चल रहा है कि यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर में पेश होगा।  

मिलेगी बड़ी बैटरी 

वनप्लस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट करते हुए बताया है कि OnePlus N6 में 8000 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह अपने सेगमेंट के फोन में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर फोन की बैटरी 3 दिन तक चलेगी। 

कितनी होगी कीमत 

OnePlus N Series के सभी फोन की कीमत 18,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी। इससे साफ है कि यह एक बजट स्मार्टफोन सीरीज होगी।  

कब होगा लॉन्च 

OnePlus N6 को कंपनी 30 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। 

स्मार्टफ़ोन की कुल बिक्री में Gen Z का है बड़ा हिस्सा  

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 377 मिलियन से ज़्यादा Gen Z ग्राहक हैं, जो देश में स्मार्टफ़ोन की कुल बिक्री का 44% हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें- Oppo K14 5G Review: 7000 mah तगड़ी बैटरी वाला ओप्पो फोन क्या है अपनी रेंज में बेस्ट ? जानिए

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 June 2026 at 14:18 IST