अपडेटेड 24 March 2026 at 09:36 IST
OnePlus 15T आज होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ
OnePlus 15T आज 24 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। हालांकि फोन के लॉन्च के पहले ही कई फीचर्स लीक हो चुके हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
OnePlus 15T आज 24 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट शाम 4:30 बजे शुरू होगा। चीन के लॉन्च के बाद OnePlus 15T का ग्लोबल लॉन्च होगा, जिसके बाद यह फोन भारत में पेश होगा। हालांकि फोन के लॉन्च के पहले ही कई फीचर्स लीक हो चुके हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
OnePlus 15T के लीक फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस अपना यह नया स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। OnePlus 15T में 6.32 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
OnePlus 15T 5 वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है जिनमें 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज , 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज , 16 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1TB स्टोरेज के नाम शामिल हो सकते हैं।
वनप्लस इस फोन में 7500 mah की बैटरी लगाकर लॉन्च कर सकती है। इसके लिए कंपनी 80 W या 100 W का फास्ट चार्जर भी दे सकती है। कैमरा की बात करें तो OnePlus 15T में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरा होने की उम्मीद है।
इसके अलावा इस फोन को IP69 की रेटिंग मिल सकती है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से बचाने के काम करेगी।
OnePlus 15T Healing White Chocolate, Pure Cocoa, और Relaxing Matcha जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हो सकता है।
OnePlus 15T की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए फोन के फीचर्स के साथ कीमत भी लीक हो गई है। OnePlus 15T के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,000 रुपये, 16 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,000 रुपये, 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,000 रुपये और 16 GB रैम + 1TB स्टोरेज की कीमत 52,000 रुपये हो सकती है।
नोट- OnePlus 15T के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चली है। फोन की कीमत चीन की मुद्रा को भारतीय रुपये के अनुसार देखते हुए लिखा गया है।
इसे भी पढ़ें- Upcoming SmartPhones This Week: इस हफ्ते दिखेगा Samsung और Redmi का जलवा, होंगे 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए फीचर्स
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 09:36 IST