OnePlus 15 की कीमत धड़ाम से गिरी, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में, जानिए ये सुपर हिट ऑफर

OnePlus 15 को कंपनी ने पिछले वर्ष लॉन्च किया था। लेकिन अब इसकी कीमत काफी घटा दी गई है जिससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल मिल रहा है।

OnePlus 15 is coming to global markets soon. | Image: OnePlus

OnePlus 15 को कंपनी ने पिछले वर्ष लॉन्च किया था। बहुत से ग्राहकों को तब ये फोन बहुत महंगा लग रहा था जिस कारण वो इसे नहीं खरीद रहे थे। लेकिन अब इसकी कीमत काफी घटा दी गई है जिससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल मिल रहा है। 

OnePlus 15 ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर OnePlus 15 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। लेकिन यहां ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 3000 रुपये का जबरदस्त ऑफर चल रहा है। इसके साथ ही एमेजोन पर 41,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहकों को OnePlus 15 अब काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।  

OnePlus 15 के फीचर्स

डिस्प्ले– OnePlus 15 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

डिजाइन –  यह फोन Infinite Black, Ultra Violet और Sand Storm जैसे 3 कलर्स में उपलब्ध है। 

रैम और स्टोरेज– इस फोन के 2 वेरिएंट आते हैं जिनमें 12 जीबी रैम, 256 स्टोरेज और 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल हैं।

कैमरा- स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony IMX906 मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का ही तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 32 MP वाला Sony IMX709 फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

बैटरी- वनप्लस के इस फोन में 7300 mAh वाली सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी लगी है। इस फोन में 120W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है। 

ओएस- फोन लेटेस्ट Android 16 आधारित Oxygen OS 16 पर काम करता है। कंपनी फोन पर ओएस और सेक्युरिटी अपडेट भी देगी। 

इसे भी पढ़ें- OnePlus Nord 6 की सेल भारत में हुई शुरू, जानिए कहां मिल रहा सबसे सस्ता

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 10 April 2026 at 15:16 IST