OnePlus 13 पर अब आया बंपर ऑफर, Amazon Sale में मिल रहा बेहद सस्ती कीमत में, जानिए कीमत और फीचर्स
OnePlus 13 को amazon sale में जबरदस्त ऑफर के साथ उतार दिया है। इससे ग्राहकों के पास इस महंगे फोन को कम दाम में खरीदने का बढ़िया अवसर है।
OnePlus 15 के लॉन्च होने के बाद भले ही OnePlus 13 पुराना हो गया है। हालांकि इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं और अब तो amazon sale में इस फोन को जबरदस्त ऑफर के साथ उतार दिया है। इससे ग्राहकों के पास इस महंगे फोन को कम दाम में खरीदने का बढ़िया अवसर है।
OnePlus 13 ऑफर
एमेजोन पर OnePlus 13 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटकर अब 57,999 रुपये हो गई है। इसके साथ ही अगर इस फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर पूरे 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके अलावा यहां 42,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है।
OnePlus 13 के फीचर्स
OnePlus 13 स्मार्टफोन की 6.82 इंच की स्क्रीन पर QHD डिस्प्ले मिलता है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz का है तो वहीं 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। यह फोन Midnight Ocean, Arctic Dawn और Black Eclipse जैसे 3 रंगों में आता है। Midnight Ocean रंग में कंपनी ने बैक साइड पर वीगन लेदर डिजाइन भी दिया है।
कैमरा पर ध्यान दें तो इस वनप्लस फोन में Hasselblad का ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है। इस सेटअप में 50MP का Sony LYT-808 मेन बैक कैमरा OIS सपोर्ट के साथ लगाया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-600 टेलीफोटो सेंसर और 50MP का ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। फोन में 32MP का Sony IMX615 फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus 13 में 6000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 100W की फास्ट और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित OxygenOS15 के साथ आता है। लेकिन इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 10 May 2026 at 15:13 IST