Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का यही है सही समय, अब मिल रहा बंपर ऑफर के साथ बेहद सस्ता

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में अब काफी कटौती कर दी गई है जिससे यह फोन खरीदने का अब अच्छा समय है।

Samsung Galaxy S25 Ultra has an S Pen digitiser. | Image: Samsung

Samsung Galaxy S26 Ultra यूं तो अब बाजार में लॉन्च होने के बाद उपलब्ध हो गया है। लेकिन कंपनी के पिछले Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में अब काफी कटौती कर दी गई है जिससे यह फोन खरीदने का अब अच्छा समय है।  

Samsung Galaxy S25 Ultra अब कितने का हुआ  

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12 GB RAM, 256 GB वेरिएंट को कंपनी ने 1,29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 4000 रुपये का बंपर ऑफर मिल रहा है। इतना ही नहीं यहां 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन अब बेहद सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के फीचर्स 

1 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया हुआ है। 

2 डिस्प्ले- फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

3 रैम और स्टोरेज- यह फोन 12 GB RAM 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM 512 GB स्टोरेज और 12 GB RAM 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है। 

4 कैमरा- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP अल्ट्रा वाइड के साथ 50 और 10 MP के 2 टेलीफ़ोटो कैमरा मिलते हैं। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा है। 

5.बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी है। 

6.ओएस- यह फोन Android 16 पर काम करता है। 

7. एआई फीचर्स- सैमसंग Galaxy S25 Ultra 5G फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स के साथ Gemini का जबरदस्त सपोर्ट भी मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 11 Pro XL के लॉन्च से पहले डिजाइन और कैमरा फीचर्स हुए लीक

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 15:17 IST