अपडेटेड 23 February 2026 at 12:08 IST
Vivo V70 सीरीज के बाद लॉन्च होंगे ये 2 नए स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स
Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite 5G की सेल भी अभी शुरू नहीं हुई कि अब वीवो के 2 नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की खबर सामने आई है।
चीनी कंपनी वीवो ने हाल ही में भारत में अपनी नई Vivo V70 Series को लॉन्च किया है। इस सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite 5G को लाया गया है। इसके बाद खबर आई थी कि Vivo Y21 5G को कंपनी लॉन्च करेगी। इन दोनों स्मार्टफोन की सेल भी अभी शुरू नहीं हुई कि अब वीवो के एक और स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च करने की खबर सामने आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Vivo T5 Pro 5G को भारतीय बाज़ार में कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है क्यूंकी यह फोन IMEI (International Mobile Equipment Identity) के डेटाबेस में देखा गया है। यह नया फोन कंपनी के पिछले Vivo T4 Pro फोन का अपग्रेड वर्जन होगा। एक और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Vivo T5 Pro 5G को कंपनी जुलाई या अगस्त तक लॉन्च कर देगी।
Vivo Y21 5G के फीचर्स
Vivo Y21 5G भारत में 6355 mAh की बैटरी के साथ पेश हो सकता है। हालांकि मलेशिया में कंपनी 5090 mah की बैटरी के साथ इस फोन को लॉन्च कर सकती है। लेकिन क्यूंकी भारत कंपनी का एक बड़ा बाजार है इस कारण यहाँ के बाजार में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश हो सकता है। इस फोन को IP65 की रेटिंग मिलने की भी खबर आई है जो इसे पानी और धूल मिट्टी से बचाने का काम करेगी। इसके अलावा फोन पर कंपनी फोन को एंड्रॉयड 15 या 16 के साथ पेश कर सकती है। कंपनी फोन पर 5 वर्ष तक का सेक्युरिटी अपडेट भी दे सकती है जिससे यूजर्स Vivo Y21 को 5 साल तक चला सकेंगे।
हालांकि Vivo T5 Pro 5G हो या Vivo Y21 5G इन दोनों फोन पर अभी तक वीवो ने कुछ नहीं बताया है। इस कारण इन दोनों फोन के सभी फीचर्स की जानकारी पूरी तरह तभी मिलेगी जब कंपनी इन्हें आधिकारिक रूप से लॉन्च करने का ऐलान करेगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 11:58 IST