Motorola का 7000 mah बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन अब हुआ सस्ता, यहां मिल रहा बेस्ट ऑफर
Moto G57 Power का सबसे खास फीचर उसकी 7000 mah की बड़ी बैटरी है। ऐसे में अगर आपको भी कोई बड़ी बैटरी वाला फोन लेना है तो Moto G57 Power एक बेहतर विकल्प है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Moto G57 Power का सबसे खास फीचर उसकी 7000 mah की बड़ी बैटरी है। ऐसे में अगर आपको भी कोई बड़ी बैटरी वाला फोन लेना है तो Moto G57 Power एक बेहतर विकल्प है। हम आपको इस फोन के सभी फीचर्स के साथ चल रहे ऑफर की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
Moto G57 Power ऑफर
एमेज़ोन पर Moto G57 Power 19,863 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। अगर आप इस फोन को एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो इस फोन पर आप 3000 रुपये तक बचा सकते हैं।
इतना ही नहीं यहां इस फोन पर 18,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे जरिए ग्राहक इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में ले सकेंगे।
Moto G57 Power के फीचर्स
Moto G57 Power फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर लगाया है।
इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 2 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 के साथ आता है।
इस फोन में 6.72 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। फोन के साथ 33 W का फास्ट चार्जर भी मिलता है। यह फोन Corsair, Fluidity और Regatta जैसे 3 कलर्स में आता है। Moto G57 Power फोन अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन के साथ आता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 27 June 2026 at 12:10 IST