Motorola का 7000 mah बड़ी बैटरी वाला फोन अब हुआ सस्ता, यहां मिल रहा है बढ़िया ऑफर

Moto G67 Power 5G फोन को फ्लिपकार्ट पर अच्छे ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। इससे ग्राहक फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

moto g67 power | Image: motorola

Moto G67 Power 5G कंपनी का एक मिड रेंज फोन है जिसमें मिलिट्री ग्रेड फीचर्स के साथ 7000 mah बैटरी जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। अब इस फोन को फ्लिपकार्ट पर अच्छे ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। इससे ग्राहक फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Moto G67 Power 5G ऑफर 

Moto G67 Power 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये है। लेकिन अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको फोन पर 950 रुपये की बड़ी छूट मिलेगी। इसके अलावा यहां एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई के ऑफर भी उपलब्ध है। 

Moto G67 Power 5G के फीचर्स 

यह फोन Cilantro Green, Parachute Beige और Blue Curacao जैसे 3 कलर्स में आता है। मोटोरोला का यह फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP64 की रेटिंग भी मिली हुई है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2  प्रोसेसर लगाया गया है।

इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1050 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। Moto G67 Power 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। बैक कैमरा के सेटअप में 2 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में फ्रंट कैमरा 32 MP का दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 30W का टर्बो चार्जर भी मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है। फोन में मैजिक इरेजर के साथ फोटो अनब्लर जैसे एआई फीचर्स मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें- Lava Bold N2 5G: लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 June 2026 at 23:51 IST