Motorola Razr Fold: बंपर ऑफर के साथ मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा 12,500 रुपये सस्ता
Motorola Razr Fold हाल ही में लॉन्च हुआ था अब आज से इसकी सेल भी शुरू हो गई है। हम आपको Motorola Razr Fold के ऑफर, कीमत के साथ फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
मोटोरोला ने हाल ही में भारत में पहली बार अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च किया था। अब आज से कंपनी के इस फ्लैगशिप फोन की सेल भी शुरू हो गई है। यह कंपनी का अभी तक सबसे महंगा फोन है। लेकिन पहली सेल में मोटोरोला ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बंपर ऑफर लेकर आई है। हम आपको Motorola Razr Fold के ऑफर, कीमत के साथ फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
Motorola Razr Fold की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Motorola Razr Fold के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। फोन के विशेष 16 GB रैम और 512 GB FIFA Edition की कीमत 1,69,999 रुपये है। फोन की सेल आज बुधवार 20 मई से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट पर शुरू गई है।
बेस्ट ऑफर की बात करें तो वो मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट पर चल रहा है। यहां पर Motorola Razr Fold को अगर आप IDFC First बैंक या कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 12,500 रुपये का बंपर इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके ऑफर के लिए आपको ईएमआई ऑप्शन पर जाना होगा। अगर आपके पास SBI या ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो भी आपको फोन पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
इसके साथ ही अगर आप इस फोन को 19 जून तक खरीदेंगे तो आपको एक वर्ष में एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी मिलेगा।
इसके साथ ही अगर आप जियो यूजर है तो आपको 3 महीने के लिए Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगी।
Motorola Razr Fold के फीचर्स
डिजाइन- Motorola Razr Fold पैंटोन ब्लैकेंड ब्लू , पैंटोन लिली व्हाइट कलर के साथ FiFa के एक विशेष एडिशन में भी पेश हुआ है।
डिस्प्ले- इस फोन में 6.56 इंच का कवर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा तो वहीं फोन को खोलने पर 8.1 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 6200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
प्रोसेसर- इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 Mobile प्लेटफॉर्म लगाया गया है।
रैम और मेमोरी- मोटोरोला ने अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है।
कैमरा- Motorola Razr Fold फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया है। बता दें कि यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसके कैमरा को DXOMARK ने गोल्ड लेबल की रेटिंग दी है। इस फोन में Sony Lytia 828 का 50 MP का मेन बैक कैमरा मिलेगा। फोन में 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड/ मैक्रो कैमरा है। फोन में तीसरा कैमरा Sony LYTIA 600 का 50 MP का टेलीफोटो कैमरा है।
फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन के कवर डिस्प्ले पर यह 32 MP का लगाया गया है। तो वहीं इनर डिस्प्ले में यह 20 MP का दिया गया है।
बैटरी- इस फोन में 6000 mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए इस फोन में 80W का फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
अन्य फीचर्स- Motorola Razr Fold एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी फोन पर 7 वर्ष तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देगी।
इसके अलावा फोन को IP46, IP48 और IP49 की रेटिंग दी गई है जो Motorola Razr Fold को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 20 May 2026 at 12:49 IST