Motorola Qira के साथ लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन, बैटरी भी है जंबो, जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी, फीचर्स और कीमत
Motorola Edge 70 max: मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto Edge 70 max लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कई फ्लैगशिप फीचर्स दिए हैं जानिए सभी के बारे में।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Motorola Edge 70 max: Lenovo ग्रुप की कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto Edge 70 max लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अपर मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने कई फ्लैगशिप फीचर्स दिए हैं जिनमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 50 MP
Sony LYTIA 710 कैमरा का नाम शामिल है।
Moto edge 70 max के फीचर्स
यह फोन PANTONE Aqua Gray (ग्रीन), PANTONE Dark Shadow (ब्लैक) और PANTONE Ice Melt (लाइट ब्लू) जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। फोन के फ्रेम एल्युमिनियम से बनाए गए हैं। स्मार्टफोन की फ्रंट और बैक साइड पर Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इस कारण यह एक तगड़ा स्मार्टफोन है जो गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा।
इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर Quad HD+ (2K) Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 Hz का रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन में 120 fps पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी।
यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 12 GB की LPDDR5X रैम लगाई गई है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 710 मेन OIS बैक कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 8 MP का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 इन 1 लाइट सेंसर लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Moto edge 70 max में 7100 mah की बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए फोन में 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। इस फोन में 5500 mm का वैपर कूलिंग चैम्बर लगाया गया है जो फोन के अंदर उत्पन्न होने वाली हीटिंग की समस्या से निपटने का काम करेगा। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Hello Ux के साथ पेश हुआ है।
क्या है Motorola Qira टेक्नोलॉजी
Motorola Edge 70 Max पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Motorola Qira टेक्नोलॉजी दी गई है। यह Motorola का नया क्रॉस-डिवाइस AI फीचर है, जिसे Motorola स्मार्टफोन, Lenovo PC और टैबलेट को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। यह फीचर AI पर काम करता है जिसमें चैट मोड, नेक्स्ट मूव, क्रियेटर जोन, Pay Attention और Catch Me Up जैसे फ़ीचर्स शामिल हैं, जो यूज़र्स को कंटेंट बनाने, मीटिंग का सारांश (summary) तैयार करने, संदर्भ के अनुसार सुझाव पाने और कई डिवाइस पर बिना किसी रुकावट के काम जारी रखने में मदद करते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Max के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये है। इस फोन की सेल 20 जुलाई से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट पर शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 18 July 2026 at 07:24 IST