Motorola भारत में ला रहा है 2 नए धाकड़ स्मार्टफोन, लॉन्च डेट के साथ अभी जानिए सभी फीचर्स

Motorola ने अपनी G सीरीज से भारत में 2 नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। हम आपको इन दोनों फोन के फीचर्स बताने जा रहे हैं।

moto g37 power | Image: motorola, republic

Motorola ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr Fold लॉन्च किया है। अब इसके ठीक बाद कंपनी ने अपनी G सीरीज से भारत में 2 नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। अपने इन दोनों नए फोन को लेकर मोटोरोला इतनी उत्साहित है कि चीन कंपनी ने फोन के बहुत सारे फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है। हम आपको इन दोनों फोन के फीचर्स बताने जा रहे हैं। 

कब होंगे लॉन्च 

मोटोरोला अपने Moto G37 और Moto G37 Power दोनों फोन को 19 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रही है। 

Moto G37 और Moto G37 Power के फीचर्स 

Moto G37 और Moto G37 Power दोनों फोन में Mediatek Dimensity 6400 प्रोसेसर लगा होगा। इन दोनों फोन की फ्रंट स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7 सुरक्षा प्रदान करती है। इसके साथ ही यह दोनों फोन 16 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (16 MIL-STD-810H) से पास हुए हैं जो बताता है कि यह कंपनी के मजबूत फोन होंगे।  

मोटोरोला के इन दोनों फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद डिस्प्ले मिलेगा। दोनों फोन में 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसके साथ ही दोनों फोन में स्मार्ट वॉटर टच का फीचर भी दिया गया है।  

कैमरा की बात करें तो इन दोनों फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा होगा है। इस सेटअप में 3 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी मिलेगा। 

बैटरी एक मात्र ऐसा सेगमेंट है जिसमें दोनों फोन में अंतर है। Moto G37 में 5200 mah की बैटरी लगी मिलेगी तो वहीं Moto G37 Power में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई जाएगी। Moto G37 Power के साथ 30W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। 

Moto G37 और Moto G37 Power दोनों फोन में Dolby Atmos से लेस स्टीरियो स्पीकर्स लगे मिलेंगे। इनमें HiRes Audio का फीचर भी मिलेगा। इन दोनों फोन में 3.5 एमएम जैक का फीचर भी मिलेगा। 

इसके अलावा दोनों फोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह दोनों फोन भारत में मौजूद 5जी के सभी बैंड को सपोर्ट करेंगे। फोन में कुछ एआई फीचर्स भी मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें- Flipkart सेल में Motorola के सबसे सस्ते 5G फोन पर आया जबरदस्त ऑफर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 16 May 2026 at 10:38 IST