Motorola Edge 70 Pro+: बेहद सुंदर और आकर्षित होगा मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कंपनी ने जारी की तस्वीरें और फीचर्स
Motorola अब कंपनी अपनी Edge सीरीज से एक और नया शानदार फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने खुद फ्लिपकार्ट के जरिए कुछ फीचर्स बता दिए हैं।
Motorola ने हाल ही में भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 POWER लॉन्च किए हैं। लेकिन अब कंपनी अपनी Edge सीरीज से एक और नया शानदार फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने खुद फ्लिपकार्ट के जरिए कुछ फीचर्स बता दिए हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स
यह फोन Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel जैसे 3 कलर्स में लॉन्च होगा। इस फोन के Pantone Zinfandel कलर में बैक साइड पर Satin Luxe Finish और Pantone Stormy Sea कलर में twill inspired finish मिलेगी। तो वहीं Pantone Chicory Coffee कलर में sculpted wood finish मिलेगी। इन फोटो में फोन काफी सुंदर और आकर्षित लग रहा है।
इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले के साथ इस फोन में डुअल या ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में 50 MP वाला Sony Lytia 710 मेन बैक कैमरा लगा होगा। इस फोन में 3.5 डिग्री का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 50 MP का 3.5x पेरिस्कोप लेंस लगा होगा। फोन में 50x AI सुपर ज़ूम का फीचर भी मिलेगा।
फ्लिपकार्ट पर जारी हुई तस्वीरों में फोन की राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन लगाया गया है।
इसके अलावा फिलहाल कंपनी ने Motorola Edge 70 Pro+ फोन के किसी अन्य फीचर की फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फोन में 16 GB तक की रैम मिल सकती है।
Motorola Edge 70 Pro+ कब लॉन्च होगा
चीनी कंपनी ने फिलहाल फोन की लॉन्च डेट का कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन Motorola Edge 70 Pro+ फोन मई महीने के अंत तक या जून की शुरुआत में पेश हो सकता है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 May 2026 at 07:35 IST