6500 mAh बैटरी और 90 W के फास्ट चार्जर के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Motorola Edge 70 Pro, फीचर्स हुए लीक

मोटोरोला ने पिछले महीने मार्च में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च किया था। जिसके बाद अब कंपनी इसी सीरीज से अपना एक और नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है।

MotoEdge70Fusion | Image: Motorola

Motorola Edge 70 Pro: मोटोरोला ने पिछले महीने मार्च में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च किया था। जिसके बाद अब कंपनी इसी सीरीज से अपना एक और नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है। हालांकि फोन के लॉन्च से पहले ही फीचर्स लीक हो गए हैं। 

कब होगा लॉन्च 

फिलहाल मोटोरोला ने अपने इस फोन के नाम, फीचर्स और लॉन्च डेट के बार में कुछ नहीं बताया है। लेकिन कंपनी अपने भारतीय आधिकारिक X अकाउंट के जरिए किसी नए फोन को लेकर पोस्ट जरूर कर रही है। लेकिन इन पोस्ट में कंपनी किसी फोन का नाम नहीं बात रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी शायद Motorola Edge 70 Pro को लेकर ही पोस्ट कर रही है। अभी लगभग आधा अप्रैल बीत चुका है और आधा बाकी है। इस कारण Motorola Edge 70 Pro को अप्रैल में लॉन्च ही किया जा सकता है।  

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Motorola Edge 70 Pro के कुछ फीचर्स भी लीक हो गए हैं। यह फोन हरे, नीले और सफेद जैसे 3 रंगों में पेश हो सकता है। फोन की बैटरी की भी हमें जानकारी मिली है। मोटोरोला इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगा सकता है, जिसके साथ 90 W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। कंपनी अपने फोन के साथ चार्जर हमेशा देती आई है। इसलिए इस फोन में भी 90 W का चार्जर साथ में मिल सकता है।

मोटोरोला के एक्स अकाउंट पर की गई पोस्ट से पता चलता है कि फोन में लो-लाइट के साथ रात में भी अच्छे फोटो खींची जा सकेगी।  

Motorola Edge 70 Pro के जिन फीचर्स को भी हमने बताया है वो हमें मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चले हैं। इस फोन के सभी उचित फीचर्स का खुलासा लॉन्च के बाद ही हो सकेगा। 

इसे भी पढ़ें- Upcoming Smartphones This Week: इस हफ्ते दिखेगा चीनी कंपनियों का जलवा, 6 नए स्मार्टफोन होंगे भारत में लॉन्च, जानिए सभी के बारे में

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 April 2026 at 08:43 IST