जबरदस्त फीचर्स और शानदार रंगों के साथ लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Pro+, सिर्फ 9 मिनट की चार्जिंग से मिलेगी 12 घंटे की बैटरी लाइफ, जानिए कीमत
Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स दिए हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Motorola Edge 70 Pro plus | Image:
motorola/flipkart
Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है। यह एक अपर मिड रेंज फोन है जो Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। यह भी बता दें कि यह नया फोन अप्रैल में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Pro का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इस फोन में कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स दिए हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स
- डिजाइन- इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) दिए गए हैं जिससे यह एक तगड़ा फोन है और गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस जो मोबाइल की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। इस फोन को IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है जो पानी को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है। मोटोरोला का यह फोन Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन के Pantone Zinfandel कलर में बैक साइड पर Satin Luxe Finish और Pantone Stormy Sea कलर में twill inspired finish मिलेगी। तो वहीं Pantone Chicory Coffee कलर में sculpted wood finish मिलेगी।
- डिस्प्ले- इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर Super HD + एक्सट्रीम कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
- प्रोसेसर- Motorola Edge 70 Pro+ फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर लगाया गया है।
- रैम और मेमोरी- चीनी कंपनी का यह फोन 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।
- कैमरा- इस फोन में 50 MP का प्रो ग्रेड कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony Lytia 710 मेन बैक कैमरा लगाया है। इसमें 3.5 डिग्री का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 MP का ही 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगा होगा। फोन में 50x AI सुपर ज़ूम का फीचर भी दिया गया है।
- बैटरी- मोटोरोला के इस फोन में 6500 mah की सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगाई गई है जिससे 51 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। फोन के साथ कंपनी 90W का टर्बो चार्जर दे रही है। कंपनी के अनुसार इस चार्जर से फोन सिर्फ 9 मिनट की चार्जिंग से 12 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। इसके साथ ही 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
- अन्य फीचर्स- Motorola Edge 70 Pro+ फोन में Dolby Atmos और Hi-Res Audio का फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ पेश हुआ है। कंपनी 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। इस फोन में कई सारे AI फीचर्स दिए गए हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत 44,999 रुपये है। फोन की सेल 11 जून दोपहर 12 बजे से मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 4 June 2026 at 17:50 IST