अपडेटेड 3 March 2026 at 15:03 IST

Motorola Edge 70 Fusion दुनिया का पहला फोन होगा जो 50 MP के Sony LYT 710 कैमरा के साथ आएगा, जानिए कब होगा लॉन्च

Motorola Edge 70 Fusion अब भारत में 6 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के अनुसार इस फोन से अल्ट्रा क्लियर लो लाइट फोटो मिलेगी।

MotoEdge70Fusion | Image: Motorola

Motorola Edge 70 Fusion: चीनी कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन के लॉन्च होने की जानकारी पहले फरवरी के अंतिम दिन यानि 28 फरवरी की आ रही थी। लेकिन फोन लॉन्च नहीं हुआ। हालांकि अब कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट से फोन के लॉन्च की जानकारी दे दी है। 

अब कब होगा लॉन्च  

Motorola Edge 70 Fusion अब भारत में 6 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। इससे लोग अब इस फोन को जल्द ही खरीद सकते हैं। 

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स 

लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने Motorola Edge 70 Fusion के कुछ फीचर्स की भी जानकारी फ्लिपकार्ट पर दे दी है। फ्लिपकार्ट  पर लिस्टिड फीचर्स के अनुसार इस फोन में Sony LYT 710 कैमरा दिया जाएगा। इससे यह दुनिया का पहला फोन होगा जो 50 MP के Sony LYT 710 कैमरा के साथ पेश होगा। कंपनी के अनुसार इस फोन से अल्ट्रा क्लियर लो लाइट फोटो मिलेगी। इसमें 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी लगा होगा। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया जाएगा।  

यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ पेश होगा। इसके साथ यह भारत का पहला फोन होगा 144 hz पर 1.5k ट्रू कलर क्वाड डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।इस फोन की बैक साइड पर फैब्रिक डिजाइन दिया जाएगा। फोन में 7000 mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार इस फोन में 52 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। कंपनी इसके साथ 68 W का फास्ट फास्ट चार्जर भी दे सकती है।  

इसे भी पढ़ें- iQOO 15R 5G की सेल भारत में हुई शुरू, यहां मिल रहा है बंपर ऑफर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 15:03 IST