अपडेटेड 6 March 2026 at 13:12 IST
Motorola Edge 70 Fusion: मोटोरोला का मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाला मजबूत स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, पानी में गिरने पर भी नहीं होगा खराब, जानिए कीमत
Motorola Edge 70 Fusion कंपनी का एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD 810H) फीचर्स वाला फोन है, जिससे यह काफी मजबूत फोन है और आसानी से टूटेगा नहीं। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7 से लेस है। इस फोन को IP68 के साथ IP69 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी में गिरने पर भी मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है।
Motorola Edge 70 Fusion Launch: लेनोवो ग्रुप की कंपनी मोटोरोला ने भारत में शुक्रवार को अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने कई अच्छे फीचर्स दिए हैं। फोन के सबसे खास फीचर्स पर गौर करें तो यह दुनिया का पहला फोन है जो 50 MP के Sony LYT 710 कैमरा के साथ पेश हुआ है।
Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स
1 डिजाइन- यह फोन Pantone Blue Surf, Pantone Country Air और Pantone Silhouette जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। यह कंपनी का एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD 810H) फीचर्स वाला फोन है जिससे यह काफी मजबूत फोन है और आसानी से टूटेगा नहीं। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7 से लेस है। इस फोन को IP68 के साथ IP69 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी में गिरने पर भी मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। इसके साथ फोन को धूल मिट्टी से भी सुरक्षित रखने का काम करती है।
2 डिस्प्ले- इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
3 प्रोसेसर- मोटोरोला ने स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है।
4 कैमरा- Motorola Edge 70 Fusion फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया है, जिसमें 50 MP का Sony LYT 710 कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3-इन 1 लाइट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
5 बैटरी- इस फोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 68 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है।
6 रैम और स्टोरेज - यह फोन 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 256 GB जैसे 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है।
7 AI फीचर्स- फोन में कई एआई फीचर्स दिए गए हैं।
8 ओएस- यह फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ पेश हुआ है। मोटोरोला इस फोन पर 5 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी।
Motorola Edge 70 Fusion की कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Fusion फोन के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 26,999 रुपये, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 GB रैम 256 GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है। फोन की सेल 12 मार्च से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट पर शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 13:10 IST