Motorola का तगड़ा स्मार्टफोन अब हुआ सस्ता, यहां मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट

Moto G86 Power 5G कंपनी का एक तगड़ा स्मार्टफोन है लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन जबरदस्त डिस्काउंट के साथ आ रहा है।

Moto G86 Power 5G | Image: Kritarth Sardana

Moto G86 Power 5G कंपनी का एक तगड़ा स्मार्टफोन है जो 16 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (16 MIL-STD-810H) से पास हुआ है। इसके साथ ही फोन में 6720 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। इतना ही नहीं फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी मिलता है।लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन जबरदस्त डिस्काउंट के साथ आ रहा है।

Moto G86 Power 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Moto G86 Power 5G के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। लेकिन अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको फोन पर 900 रुपये का बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 12,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिखाई दे रहा है जिससे फोन काफी सस्ती कीमत में आप ले सकते हैं। 

Moto G86 Power 5G के फीचर्स 

Moto G86 Power 5G Golden Cypress, Cosmic Sky और Spellbound जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 16 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (16 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि Moto G86 Power 5G काफी मजबूत फोन है और गिरने से आसानी से टूटेगा नहीं। कंपनी ने फोन में 6720 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर सुपर एचडी pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। सेटअप में 3 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Dolby Atmos से लेस डुअल स्पीकर्स है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। यह फोन भारत में मौजूद 5जी के सभी बैंड को सपोर्ट करता है। फोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 हुआ 8000 रुपये सस्ता, सिर्फ यहां चल रहा बंपर ऑफर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 29 May 2026 at 23:42 IST