Moto G77 Power: 7000 mah की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Moto G77 Power: मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन में में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। जानिए सभी फीचर्स

moto g77 power | Image: motorola

Moto G77 Power: मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट गोट सेल के दौरान लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी पहले ही दे दी थी लेकिन अब इस फोन के सभी फीचर्स के साथ कीमत की भी जानकारी मिल चुकी है। यह फोन Pantone Fuchsia Red, Pantone Nautical Blue और Pantone Impenetrable जैसे 3 कलर्स के साथ पेश हुआ है। 

Moto G77 Power के फीचर्स  

डिजाइन- Moto G77 Power में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन की स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इस कारण यह एक मजबूत स्मार्टफोन है जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन को IP64 की रेटिंग दी गई जो फोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने का काम करेगी। 

डिस्प्ले- स्मार्टफोन में 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।    

कैमरा-मोटोरोला के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP वाला Sony Lytia 600 का मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ फ्लैश लगाई गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

प्रोसेसर- यह फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है। 

रैम और मेमोरी- इस फोन में 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिलेगी। 

बैटरी- Moto G77 Power में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 3 दिन तक साथ निभाएगी। इस फोन के साथ 30W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन में 6W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।   

अन्य फीचर्स- इसके अलावा फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस स्पीकर्स लगाए गए हैं। यह फोन 5G के सभी बैंड को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5 एमएम जैक भी है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश किया गया है। कंपनी फोन पर 1 साल का सॉफ्टवेयर और 3 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।    

Moto G77 Power कीमत और उपलब्धता 

Moto G77 Power की कीमत 25,999 रुपये है। फोन की सेल 13 जुलाई से मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 की आ गई लॉन्च डेट, जानिए कब होगा पेश

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 8 July 2026 at 14:25 IST