Bose की जबरदस्त साउन्ड के साथ लॉन्च हुए Moto Buds 2 Plus की सेल शुरु, शोर-शराबे में भी आएगी बिल्कुल साफ आवाज, जानिए फीचर्स, कीमत और ऑफर
Motorola ने हाल ही में भारत में Moto Buds 2 Plus लॉन्च किए हैं। अब यह बड्स मोटोरोला की भारतीय साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
Motorola ने हाल ही में भारत में Moto Buds 2 Plus लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स के खास फीचर की बात करें इनमें साउन्ड की सर्वश्रेष्ठ कंपनी में से एक Bose का सपोर्ट मिलता है। इस कारण यह अपने सेगमेंट के बेस्ट ईयरबड्स में से एक हैं। अब यह बड्स मोटोरोला की भारतीय साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
Moto Buds 2 Plus ऑफर
यह ईयरबड्स PANTONE Silhouette और PANTONE Cool White जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट पर Moto Buds 2 Plus की कीमत 5,999 रुपये है। यहां से इन ईयरबड्स को Paytm के जरिए खरीदने पर 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा यहां बड्स को ईएमआई के जरिए खरीदने का विकल्प भी मिलता है।
Moto Buds 2 Plus के फीचर्स
Moto Buds 2 Plus को कंपनी ने शानदार डिजाइन दिया है तो वहीं इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद हैं। इन ईयरबड्स में Sound by Bose टेक्नोलॉजी का फीचर दिया गया है जो यूजर्स को बेहतरीन साउन्ड प्रदान करेगी। बता दें कि Bose साउन्ड के क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक है।
कंपनी ने Moto Buds 2 Plus में 11mm के शक्तिशाली डायनामिक ड्राइवर्स लगाए हैं जो यूजर्स को गहरा बेस प्रदान करेंगे। इन बड्स में LHDC और LDAC कोडेक्स का सपोर्ट भी मिलता है जो रिच, हाई क्वालिटी के साथ लो लेटेंसी वाला वायरलेस ऑडियो प्रदान करने का काम करेंगे।
बेहतरीन ANC मिलता है
मोटोरोला के इन ईयरबड्स में Dynamic ANC का फीचर मिलता है जिसे Bose इंजीनियरों के सहयोग से ट्यून किया गया है। कंपनी अनुसार इस कारण इन ईयरबड्स में सेगमेंट का सबसे बेहतरीन 55 db का Adaptive ANC मिलता है। यह बड्स समझदारी से ध्यान भटकाने वाली आवाज़ों को जहां रोकते हैं तो वहीं Transparency Mode से ज़रूरत पड़ने पर आस-पास की आवाज़ों को कानों के अंदर भी आने देते हैं।
Moto Buds 2 Plus में Environmental Noise Cancellation और Crystal Talk AI वाला छह-माइक्रोफ़ोन सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फीचर के जरिए शोर-शराबे वाले माहौल में भी फोन कॉल्स में बिल्कुल साफ आवाज सुनाई देगी।
9 घंटे का बैकअप मिलेगा
कंपनी के अनुसार Moto Buds 2 Plus को चार्ज करने पर 9 घंटे तक और केस के साथ 40 घंटे तक का प्लेबैक मिलेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
Bluetooth 6.0 का मिलेगा सपोर्ट
इसके साथ ही Moto Buds 2 Plus अपने सेगमेंट के अकेले ऐसे ईयरबड्स हैं जिनमें Bluetooth 6.0 का फीचर दिया गया है। इन ईयरबड्स को IP54 की रेटिंग दी गई है जो इन्हें पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। इसके अलावा इनमें डुअल कनेक्शन, गेमिंग मोड, वियर डिटेक्शन, फिट टेस्ट के साथ AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 18 May 2026 at 11:08 IST