अपडेटेड 25 March 2026 at 17:47 IST

नवरात्रि सेल में भगवे iPhone 17 Pro Max की कीमत में हुई भारी कटौती, अब सिर्फ इतनी कीमत में मिल जाएगा ये मनपसंद मोबाइल

iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज (Cosmic Orange) कलर बेहद लोकप्रिय है। यह सबसे महंगा आईफोन है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर चल रही नवरात्रि सेल में यह पहले से बहुत सस्ता हो गया है।

iPhone 17 Pro and iPhone 17 Pro Max are in huge demand. | Image: Reuters

iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज (Cosmic Orange) कलर बेहद लोकप्रिय है। इस रंग की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। साधु संत से लेकर RSS और भाजपा के नेताओं के हाथों में भी इसी रंग में iPhone 17 Pro Max दिख जाता है। हालांकि यह सबसे महंगा आईफोन है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर चल रही नवरात्रि सेल में यह पहले से बहुत सस्ता हो गया है। 

iPhone 17 Pro Max ऑफर 

फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 17 Pro Max कॉस्मिक ऑरेंज कलर 512 GB वेरिएंट 1,69,900 रुपये का मिल रहा है। लेकिन यहां पर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर पूरे 4000 रुपये का महा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 51,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक आईफोन को 1,15,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।     

iPhone 17 Pro Max के फीचर्स 

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। apple ने इस आईफोन में A19 Pro चिप लगाई है। इसमें सिरेमिक शील्ड 2 लगाई गई है जो आईफोन की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करती है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है।

iPhone 17 Pro Max 256GB, 512GB, 1TB के साथ 2TB तक के वेरिएंट में भी आता है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro Max की बैटरी से 37 घंटों तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है। इसे IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।

कैमरा पर गौर करें तो iPhone 17 Pro Max में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10 Pro की कीमत में हुई भारी कटौती, अब यहां मिल रहा है इस बंपर ऑफर के साथ 

 

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 17:47 IST