Samsung Galaxy S26 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब मिल रहा बेहद सस्ता, जानिए ये जबरदस्त ऑफर
Samsung Galaxy S26 की कीमत में भारी कटौती कर दी है जिससे ग्राहक इसे बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Samsung Galaxy S26 अपने फीचर्स के कारण iPhone 17 को टक्कर देता है। हालांकि अब इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है जिससे ग्राहक इसे बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 ऑफर
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S26 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये से घट कर अब 73,963 रुपये हो गई है।
इतना ही नहीं इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर आप 3,699 रुपए का तगड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिख रहा है जिससे आप इस महंगे स्मार्टफोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 के फीचर्स
Samsung Galaxy S26 में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है।
इस फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।
सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। तो वहीं फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो बेस वेरिएंट Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी लगाई गई है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस पर काम करता है।
Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में उपलब्ध है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 14 July 2026 at 15:11 IST