Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G की कीमत में हुई भारी कटौती, ऑफर भी मिल रहा है लाजवाब

Flipkart Goat Sale 2026 में Samsung Galaxy A36 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इससे सैमसंग के इस बढ़िया फीचर्स वाले फोन को ग्राहक अब बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

samsung galaxy a36 | Image: samsung galaxy

Flipkart Goat Sale 2026 में Samsung Galaxy A36 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इससे सैमसंग के इस बढ़िया फीचर्स वाले फोन को ग्राहक अब बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस फोन में 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। 

Samsung Galaxy A36 5G फ्लिपकार्ट ऑफर 

Samsung Galaxy A36 के 2 मॉडल आते हैं। फ्लिपकार्ट की गोट सेल में दोनों की कीमत में कटौती की गई है। इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये से घटाकर अब 26,999 रुपये कर दी गई है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी 37,999 रुपये से घटाकर 30,999 रुपये कर दी गई है। 

इसके साथ ही फ्लिपकार्ट गोट सेल में बैंक ऑफर भी मौजूद है। इससे आप फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदकर 1350 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन बेस्ट ऑफर आपको फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से मिलेगा जिससे आप इस फोन पर 1825 रुपये का सबसे ज्यादा डिस्काउंट पा सकेंगे। 

इसके अलावा यहां फोन पर 18,600 तक रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Samsung Galaxy A36 5G के फीचर्स 

Samsung Galaxy A36 में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है।

स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी लगाई गई है जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर काम करता है। लेकिन कंपनी इसमें 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।  

Galaxy A36 5G ब्लैक, लैवेंडर और व्हाइट कलर में आता है। इसे IP67 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A37 5G Review: स्लिम ट्रिम डिजाइन में जबरदस्त फीचर्स वाला सैमसंग फोन, लेकिन कैमरा और बैटरी का क्या है हाल, जानिए

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 8 July 2026 at 09:05 IST