Oppo K14 5G की कीमत में हुई भारी कटौती, 7000 mah बैटरी वाला फोन अब मिल रहा बेहद सस्ता, जानिए ऑफर

Oppo K14 5G कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन है। यह फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन को एक बार फिर अच्छे ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है।

oppo k14 5g | Image: Oppo

Oppo K14 5G कंपनी का मिड रेंज फीचर्स वाला स्मार्टफोन है जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। यह फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे 3 कलर्स में आता है। ओप्पो ने फोन की पहली सेल के दौरान अच्छा ऑफर दिया था। लेकिन बाद में उस ऑफर को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इस फोन को एक बार फिर अच्छे ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। 

Oppo K14 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Oppo K14 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये,  6 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। अब इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 950 रुपये का शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही यहां कूपन के जरिए 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। 

इसके अलावा यहां 13,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Oppo K14 5G के फीचर्स

डिजाइन- यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स वाला फोन है जिस कारण यह गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68 के साथ IP69 की रेटिंग भी मिली है जो इसे तेज पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने का काम करती है। 

डिस्प्ले- ओप्पो के इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन के साथ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। 

कैमरा- यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 50 MP का AI मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फ़ी के लिए 8 MP का कैमरा लगाया गया है। 

बैटरी- Oppo K14 5G में 7000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन आधे घंटे में 37 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसी तरह कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज होने पर फोन से 18 घंटे से अधिक यूट्यूब देख सकते हैं।  

अन्य फीचर्स- यह फोन सुपर कूलिंग वैपर चैंबर के साथ आता है। कंपनी अनुसार फीचर से फोन में हीटिंग की समस्या उत्पन्न नहीं होती। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A37 5G अब हुआ बेहद सस्ता, यहां मिल रहा धुरंधर ऑफर

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 29 April 2026 at 15:24 IST