iPhone Air की कीमत में हुई भारी कटौती, सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता, जानिए शानदार डील
iPhone Air अगर आप भी स्लिम ट्रिम आईफोन एयर को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस समय का बेस्ट ऑफर बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
iPhone Air अपने स्लिम डिजाइन और लाइट वेट के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी स्लिम ट्रिम आईफोन एयर को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस समय का बेस्ट ऑफर बताने जा रहे हैं। इस ऑफर के जरिए आप बेहद सस्ती कीमत में iPhone Air खरीद सकते हैं।
iPhone Air बेस्ट ऑफर
इस समय फ्लिपकार्ट पर iPhone Air का 256GB वेरिएंट 99,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट 1,19,900 रुपये और 1 TB वेरिएंट 1,39,900 रुपये में मिल रहा है।
अब अगर आप आईफोन एयर को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 4000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं यहां आपको 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा जिससे आपके पास सस्ती कीमत में आईफोन एयर को खरीदने का अच्छा विकल्प है।
iPhone Air के फीचर्स
iPhone Air स्पेस ब्लैक, क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड और स्काई ब्लू जैसे 4 रंगों में आता है। iPhone Air में सिर्फ ई सिम ही लगाने का विकल्प मिलता है। इसकी मोटाई मात्र 5.6 एमएम है। यह वजन में सिर्फ 165 ग्राम का है।
iPhone Air में A19 प्रो चिप लगाई गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 MP का सिंगल फ्यूजन बैक कैमरा दिया गया है। हालांकि यही लेंस 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
ऐप्पल के अनुसार iPhone Air की बैटरी से 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में डायनेमिक आइलैंड का फीचर भी मौजूद है। यह फोन 256GB, 512GB के साथ 1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 14:56 IST