Samsung के बड़ी बैटरी वाले फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा बंपर ऑफर

Samsung Galaxy M17e 5G सस्ते 5जी स्मार्टफोन में से एक है। यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ आता है। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को बढ़िया ऑफर के साथ पेश कर दिया है।

Samsung Galaxy M17e 5G | Image: Samsung

Samsung Galaxy M17e 5G सस्ते 5जी स्मार्टफोन में से एक है। यह फोन Blitz Blue और Vibe Violet जैसे 2 कलर्स के साथ कुछ समय पहले लॉन्च हुआ था। यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ आता है। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को बढ़िया ऑफर के साथ पेश कर दिया है।  

Samsung Galaxy M17e 5G ऑफर 

Samsung Galaxy M17e 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये और फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये है। लेकिन अगर अप इस फोन को सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट से खरीदेंगे तो आप फोन पर 2500 रुपये का शानदार डिस्काउंट पा सकेंगे। इस ऑफर के लिए आपको फोन को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदना होगा।  

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स 

  • प्रोसेसर- कंपनी ने अपने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया है। 
  • डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिस कारण सैमसंग इस फोन को सेगमेंट का सबसे स्मूद स्मार्टफोन बता रही है।  
  • डिजाइन- इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम और वजन 199 ग्राम है।  
  • कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी- यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में सेगमेंट का सबसे लंबा 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।  
  • अन्य फीचर्स- यह फोन 5जी के सभी 12 बैंड को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.0 के साथ पेश हुआ है। सैमसंग फोन पर 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सेक्युरिटी अपडेट भी देगी। 

इसे भी पढ़ें- Moto G37 और Moto G37 POWER की सेल हुई शुरू, मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 19:19 IST