Samsung Galaxy Z Fold 8 के डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव, कंपनी ने टीजर जारी कर दिया संकेत, जानिए अब कैसा दिखेगा सैमसंग का ये फोल्ड फोन

Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2026 के आयोजन में लग गया है। इस इवेंट में कंपनी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Flip 8 के साथ इस बार एक और नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 comes in four colours. | Image: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2026 के आयोजन में लग गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस इवेंट का आयोजन जुलाई में कर सकता है। इस इवेंट में कंपनी वर्ष 2026 के फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। बता दें कि सैमसंग फोल्ड स्मार्टफोन की श्रेणी में प्रथम स्थान पर आती है और अब तक Galaxy Z सीरीज से 7 Fold और फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इस वर्ष कंपनी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Flip 8 लॉन्च करेगी। हालांकि इसके साथ कंपनी इस बार एक नया फोल्ड फोन भी लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। 

पिछले कई दिनों से चर्चा चल थी कि सैमसंग इस बार अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सैमसंग इस बार वाइड स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra के नाम से लॉन्च कर सकती है। तो कुछ रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी अल्ट्रा मॉडल अलग से लॉन्च करने की जगह Galaxy Z Fold 8 के डिजाइन में ही परिवर्तन कर सकती है।  

सैमसंग ने टीजर जारी कर दिया संकेत 

इन सब खबरों के बीच सैमसंग ने खुद कई सारे टीजर जारी कर फोल्ड फोन के डिजाइन में बदलाव के संकेत दे दिए हैं। सैमसंग ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर 7 टीजर जारी कर Galaxy Z Fold 8 के वाइड डिजाइन होने के संकेत दिए हैं। हालांकि इस टीजर में Galaxy Z Fold 8 तो क्या किसी भी फोन को दिखाया नहीं गया है। इन टीजर में चॉकलेट, ताज महल, पीज़ा, फोटो, पज़ल आदि के माध्यम से सैमसंग ने बताया है कि इस बार Galaxy Unpacked इवेंट में कुछ खास और बड़ा बदलाव होने जा रहा है।    

सैमसंग के जारी किए गए टीजर में चॉकलेट, ताज महल, पीज़ा, फोटो, पज़ल सभी की लंबाई कम करते हुए इन्हें वाइड दिखाया गया है। इससे यह साफ है कि इस बार Galaxy Z Fold 8 वाइड फॉर्मेट में आ सकता है। 

कब होगा इवेंट 

सैमसंग ने Galaxy Unpacked Event 2026 की तारीख का अभी कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सैमसंग अपने इस इवेंट को जुलाई के अंत तक आयोजित कर Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Upcoming Smartphones in July 2026: जुलाई में लॉन्च होने जा रहे हैं ये धुरंधर स्मार्टफोन, अभी जानिए सभी के नाम और फीचर्स

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 July 2026 at 11:58 IST