Lenovo Tab K10 भारत में हुआ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और सभी ऑफर्स
नया लॉन्च लेनोवो टैब K10 Android 11 के साथ आता है और इसे Android 12 में अपग्रेड किया जा सकता है।
लेनोवो (Lenovo) ने भारत में एक और टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इस टैब की खासियत की बात करें तो इसमें (Lenovo Tab K10) 10.3 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर, 7,500mAh की बैटरी और डॉल्बी ऑडियो (Dolby Audio) सपोर्ट है। नया टैबलेट देश में 25,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ रहा है, लेकिन, कंपनी फिलहाल फेस्टिव सेल डिस्काउंट दे रही है। इसलिए 3GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल Amazon पर 13,999 रुपये में बिक रहा है। एक 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाई-फाई ओनली वैरिएंट भी है, जिसे 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाई-फाई + 4G LTE वर्जन को 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
इस डिवाइस में 128GB स्टोरेज वैरिएंट भी है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। नया लेनोवो टैबलेट एबिस ब्लू सहित केवल एक रंग विकल्प में उपलब्ध है। 6 महीने का नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी है, जो 2,333 रुपये से शुरू होता है।
लेनोवो टैब K10 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
बता दें कि ये नया लॉन्च लेनोवो टैब K10 Android 11 के साथ आता है और इसे Android 12 में अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 10.3 इंच का TDDI डिस्प्ले है जो फुल-एचडी (1920 x 1200 पिक्सल), 400nits पीक ब्राइटनेस और 70.3 प्रतिशत NTSC कवरेज के लिए सपोर्ट करता है।
डिवाइस लेनोवो एक्टिव पेन को भी सपोर्ट करता है। हुड के तहत, Lenovo Tab K10 एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22T प्रोसेसर द्वारा ऑपरेटेड है, जिसे PowerVR GE8320 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसे 4GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कंपनी एसडी कार्ड के जरिए इंटरनल स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दे रही है। टैबलेट डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर से लैस है। इसमें ioXt सर्टिफिकेशन भी है। डिवाइस की सुरक्षा उद्देश्यों की बात करें तो इसमें एक फेस अनलॉक सुविधा भी प्रोवाइड करता है।
Lenovo Tab K10 में एक सिंगल 8MP प्राइमरी रियर कैमरा है, जो एक इंटीग्रेटेड फ्लैश प्रोवाइड करता है। फ्रंट में 5MP का प्राइमरी सेल्फी सेंसर है। वहीं कनेक्टिविटी के लिहाज से, टैबलेट 802.11 a/b/g/n/ac, 4G LTE, ब्लूटूथ v5, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट करता है। इसमें 7,500mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 26 October 2021 at 15:35 IST