OMG! Flipkart Sale में Lenovo का लैपटॉप मिल रहा 15000 से भी कम कीमत में, जानिए सबसे बेस्ट ऑफर
Flipkart Sasa Lele Sale में स्मार्टफोन ही नहीं लैपटॉप भी जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस सेल का एक और आकर्षित ऑफर।
Flipkart Sasa Lele Sale में स्मार्टफोन ही नहीं लैपटॉप भी जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस सेल का एक और आकर्षित ऑफर। इस सेल में Lenovo का एक Laptop बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है। ऐसे में अगर आपको भी नया और सस्ता लैपटॉप लेना है तो ये खबर आपके लिए ही है।
कौन सा है वो लैपटॉप
Lenovo 100e Chromebook Gen 4 को कंपनी ने 22,500 रुपये की सस्ती कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट की इस सेल में लेनोवो के इस लैपटॉप की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इससे 22,500 रुपये की कीमत वाला Lenovo 100e Chromebook Gen 4 अब मात्र 15,990 रुपये में मिल रहा है।
इस लैपटॉप को अगर आप यहां से फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 1275 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इससे आप यह लैपटॉप को 15000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड है तो भी आपको 800 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा यहां 11,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आपको लैपटॉप बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है।
Lenovo 100e Chromebook Gen 4 के फीचर्स
इस लैपटॉप में 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में MediaTek Kompanio 528 प्रोसेसर लगाया गया है। Lenovo 100e Chromebook Gen 4 में 11.6 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है।
इस लैपटॉप में 16 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके साथ ही लेनोवो के इस लैपटॉप में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक मजबूत बॉडी वाला लैपटॉप है। इसमें मल्टी टचपैड और ब्लूटूथ के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप में 720 P का एचडी कैमरा भी है।
बता दें कि Lenovo 100e Chromebook Gen 4 लैपटॉप गूगल के ChromeOS पर काम करता है। इसके साथ Gemini और यूट्यूब की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलती है।
पब्लिश्ड 12 May 2026 at 09:46 IST