Lava का सस्ता 5G स्मार्टफोन अब नए वेरिएंट में हुआ लॉन्च, कम पैसों में मिलेगी ज्यादा रैम और स्टोरेज, जानिए कीमत और फीचर्स

Lava Bold N1 5G: लावा ने अपने पहले से बाजार में मौजूद Lava Bold N1 5G का एक और नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, जानिए नए वेरिएंट में क्या है नया।

lava bold n1 5G | Image: lava

Lava Bold N1 5G: भारतीय कंपनी Lava सस्ती कीमत में अच्छे स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने पिछले दिनों अपने 2 नए सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिसके बाद अब कंपनी ने अपने पहले से बाजार में मौजूद Lava Bold N1 5G का एक और नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह फोन Champagne Gold और Royal Blue जैसे 2 कलर्स में आता है। 

नए वेरिएंट में क्या है नया 

Lava Bold N1 5G को कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया था। अभी तक यह फोन 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज के इकलौते वेरिएंट में मिलता था। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के नए वेरिएंट में भी पेश कर दिया है। इसके अलावा फोन में सभी फीचर्स पहले की तरह बरकरार रखे हैं। 

Lava Bold N1 5G के फीचर्स 

Lava Bold N1 5G के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 90 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसर की बार करें तो इस फोन में UNISOC T765 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है।  

कंपनी ने इस फोन में 13 MP का डुअल AI कैमरा लगाया है। यूजर्स को इस फोन से 30 FPS पर 4K में वीडियो बनाने की सुविधा मिलेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा भी लगाया गया है। 

Lava Bold N1 5G में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 18 W का फास्ट चार्जर भी मौजूद है। इसके अलावा फोन को IP54 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के साथ पेश हुआ है। 

Lava Bold N1 5G की कीमत और उपलब्धता 

Lava Bold N1 5G के नए 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इस फोन के नए वेरिएंट की सेल 1 मई से एमेजोन पर शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें- Oppo F31 5G पर आया जबरदस्त ऑफर, यहां मिल रहा सबसे सस्ती कीमत में 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 April 2026 at 11:31 IST