Lava ने लॉन्च किए 2 नए सस्ते स्मार्टफोन Virat V1 5G और Virat V1, जानें दोनों फोन के बीच अंतर, सभी फीचर्स और कीमत

Lava Virat V1 Series: भारतीय कंपनी लावा ने अपनी नई विराट सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज से कंपनी ने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 के नाम शामिल हैं।

Lava has launched its new Virat series. | Image: Lava

Lava Virat V1 Series: भारतीय कंपनी लावा ने अपनी नई विराट सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज से कंपनी ने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 के नाम शामिल हैं। यह दोनों फोन कंपनी के बजट स्मार्टफोन है जिससे यह कीमत में बहुत सस्ते हैं। 

Lava Virat V1 सीरीज के फीचर्स 

इन दोनों फोन में से Lava Virat V1 5G जहां एक 5जी फोन है तो वहीं दूसरा Lava Virat V1 एक 4जी फोन है। दोनों फोन में मुख्य अंतर 5जी और 4जी के कारण अलग-अलग प्रोसेसर और बैटरी का है। बाकी सभी फीचर्स दोनों फोन में समान हैं। 

प्रोसेसर- Lava Virat V1 5G में UNISOC T8200 प्रोसेसर लगाया गया है। तो वहीं Lava Virat V1 में UNISOC SC9863A प्रोसेसर लगाया गया है। 

बैटरी- लावा विराट वी1 5जी में 6000 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी। तो वहीं लावा विराट वी1 में 5000 mah बैटरी मिलेगी। 

डिस्प्ले- दोनों फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। 

कैमरा- लावा के इन दोनों फोन में 13 MP का AI डुअल बैक कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

रैम और स्टोरेज-  लावा के इन दोनों फोन में 4GB की रैम और 64 GB की स्टोरेज मिलेगी। 

अन्य फीचर्स- Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 दोनों में IP64 की रेटिंग मिली है, जो इन्हें पानी और धूल-मिट्टी से इसे सुरक्षा प्रदान करने काम करेगी। 

कीमत और उपलब्धता  

Lava Virat V1 5G जहां Arya Blue और Sonar Gold में मिलेगा। तो वहीं Lava Virat V1 Nilgiri Blue और Himalayan Silver जैसे 2 कलर्स में मिलेगा। Lava Virat V1 5G वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और Lava Virat V1 की कीमत 9,999 रुपये है। दोनों फोन की सेल 31 जुलाई से शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: दुनिया का सबसे पतला फोल्ड फोन हुआ लॉन्च

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 24 July 2026 at 14:53 IST