Advertisement

Lava Bold N2 Pro: Vivo-Realme को लगा बड़ा झटका, भारतीय कंपनी ने 8000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया 50 MP कैमरा वाला फोन, जानिए फीचर्स

भारतीय कंपनी लावा का नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का एक सस्ता 4जी स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने कम कीमत में कई अच्छे फीचर्स दिए हैं।

Lava Bold N2 Pro | Image: Lava

Lava Bold N2 Pro: भारतीय कंपनी लावा का नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का एक सस्ता 4जी स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने कम कीमत में कई अच्छे फीचर्स दिए हैं। फोन के सबसे खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 MP कैमरा, 5000 mah बैटरी और 120 hz रिफ्रेश रेट के नाम शामिल है। 

Lava Bold N2 Pro के फीचर्स 

यह फोन Eclipse Grey और Aurora Gold जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

Lava Bold N2 Pro फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर लगाया गया है जिसका Antutu स्कोर 260000 है। 

लावा के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा कैमरा और 50 MP का तीसरा कैमरा फ़्लैश के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। 

यह फोन 4 जीबी की रैम और 128 GB स्टोरेज इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। फोन में 4 जीबी की वर्चुअल रैम भी मिलेगी। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 mah दी गई है। लावा फोन के साथ चार्जर भी देती है। फोन में 18W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

Lava Bold N2 Pro में IP54 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षा दिलाने का काम करेगी। यह फोन Android 15 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन पर 1 वर्ष का सॉफ्टवेयर और 2 वर्ष का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 3.5 एमएम जैक, WIFI और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

कीमत और उपलब्धता   

Lava Bold N2 Pro की कीमत 7999 रुपये है। इस फोन की सेल 6 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।   

इस भी पढ़ें- Realme 16 5G: पहला सेल्फी मिरर फोन 2 अप्रैल को होगा लॉन्च, कीमत हुई लीक

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 31 March 2026 at 12:15 IST