Lava Bold N2 Pro: लावा के सस्ते स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, मिल रहा सिर्फ 2500 रुपये में, जानिए ऑफर

Lava Bold N2 Pro में 50 MP कैमरा, 5000 mah बैटरी और 120 hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अब आज सोमवार 6 अप्रैल से इस फोन की सेल भी फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

lava bold n2 pro | Image: lava

भारतीय कंपनी लावा ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च किया है। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 50 MP कैमरा, 5000 mah बैटरी और 120 hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अब आज सोमवार 6 अप्रैल से इस फोन की सेल भी फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। 

Lava Bold N2 Pro कीमत, ऑफर और उपलब्धता   

फ्लिपकार्ट पर Lava Bold N2 Pro की कीमत 7,999 रुपये है। यहां इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 400 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा यहां 5,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आपको यह फोन सिर्फ 2,500 रुपये या इससे भी कम कीमत में मिल जाएगा।      

Lava Bold N2 Pro के फीचर्स 

यह फोन Eclipse Grey और Aurora Gold जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

Lava Bold N2 Pro फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर लगाया गया है जिसका Antutu स्कोर 260000 है। 

लावा के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा कैमरा और 50 MP का तीसरा कैमरा फ़्लैश के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। 

यह फोन 4 जीबी की रैम और 128 GB स्टोरेज इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। फोन में 4 जीबी की वर्चुअल रैम भी मिलेगी। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 mah दी गई है। लावा फोन के साथ चार्जर भी देती है। फोन में 18W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

Lava Bold N2 Pro में IP54 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षा दिलाने का काम करेगी। यह फोन Android 15 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन पर 1 वर्ष का सॉफ्टवेयर और 2 वर्ष का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 3.5 एमएम जैक, WIFI और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इस भी पढ़ें- Moto G96 5G की कीमत में हुई फिर भारी कटौती, अब मिल रहा बेहद सस्ता

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 13:09 IST