Samsung Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 की आ गई लॉन्च डेट, जानिए कब और कहां होगा पेश

Samsung Galaxy Unpacked Event 2026: सैमसंग ने वर्ष 2026 के अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 comes in four colours. | Image: Samsung

Samsung Galaxy Unpacked Event 2026: सैमसंग वर्ष 2026 के अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को पिछले कई दिनों से लॉन्च करने की योजना बना रहा है। लेकिन अब सैमसंग ने अपने इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।  

कब लॉन्च होंगे 

सैमसंग Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को अपने इस वर्ष के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2026 में लॉन्च करने जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन 22 जुलाई को लंदन में होगा। इस इवेंट में कंपनी नई फोल्ड सीरीज Galaxy Z Fold 8 Ultra के साथ Watch 9 भी लॉन्च कर सकती है। 

लंदन में क्यूं हो रहा है इवेंट  

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने लॉन्च डेट की घोषणा करते हुए यह भी बताया है कि कंपनी ने 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट 2026 के लिए लंदन का ही चुनाव क्यों किया है। सैमसंग के अनुसार यह एक ऐसा शहर है जो ट्रेंड्स का पीछा करके नहीं, बल्कि ट्रेंड्स सेट करके आगे बढ़ता है। 

नए डिजाइन में मिलेंगे फोल्ड फोन 

सैमसंग इस बार Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को नए डिजाइन में लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने बयान में भी यह साफ कहा है "हमने अपनी फोल्डेबल कैटेगरी को नई पहचान दी है। स्मार्ट फीचर्स और नए तरह के डिज़ाइन के साथ, नए फ्लैगशिप गैलेक्सी डिवाइस ज़्यादा पर्सनल और अडैप्टिव अनुभव देने के साथ AI के दौर के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट करने के लिए तैयार हो चुके हैं।  

सैमसंग ने टीजर जारी किया 

पिछले दिनों सैमसंग न कई सारे टीजर जारी कर फोल्ड फोन के डिजाइन में बदलाव की जानकारी दी थी। सैमसंग ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर 7 टीजर जारी कर Galaxy Z Fold 8 के वाइड डिजाइन होने के संकेत दिए थे। हालांकि इस टीजर में किसी भी फोन को दिखाया नहीं गया था। इन टीजर में चॉकलेट, ताज महल, पीज़ा, फोटो, पज़ल आदि के माध्यम से सैमसंग ने बताया था कि इस बार Galaxy Unpacked इवेंट में कुछ खास और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सैमसंग के जारी किए गए टीजर में चॉकलेट, ताज महल, पीज़ा, फोटो, पज़ल सभी की लंबाई कम करते हुए इन्हें वाइड दिखाया गया है। इससे यह साफ है कि इस बार Galaxy Z Fold 8 वाइड फॉर्मेट में आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A37 5G Review: स्लिम ट्रिम डिजाइन में जबरदस्त फीचर्स वाला सैमसंग फोन, लेकिन कैमरा और बैटरी का क्या है हाल, जानिए

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 8 July 2026 at 11:58 IST