अपडेटेड 15 March 2026 at 13:39 IST
भारत में इस दिन से शुरू होगी iQOO Z11x 5G की सेल, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
iQOO Z11x 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। अब इस फोन की सेल भी शुरू होने जा रही है।
iQOO Z11x 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह कंपनी का एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसके 3 वेरएंट्स आए हैं। कंपनी ने इस फोन को Prismatic Green और Titan Black जैसे 2 कलर्स में पेश किया है। अब इस फोन की सेल भी शुरू होने जा रही है।
iQOO Z11x 5G की कब शुरू होगी सेल
iQOO Z11x 5G की सेल भारत में 16 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से एमेजोन पर शुरू होगी। पहली सेल में कंपनी कुछ बैंक ऑफर के जरिए अच्छे डिस्काउंट भी दे सकती है।
iQOO Z11x 5G की कीमत और उपलब्धता
iQOO Z11x फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।
iQOO Z11x 5G के फीचर्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.76 इंच की स्क्रीन दी गई है जिस पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
कैमरा- iQOO Z11x में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा बोकेह कैमरा मौजूद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रैम और मेमोरी- यह फोन 6 GB रैम 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम 256GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है।
प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है।
बैटरी- इस फोन में 7200 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए फोन में 44 W की फास्ट चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे की कॉलिंग मिलेगी। इसी तरह फोन की बैटरी सिर्फ 1 प्रतिशत रहने पर भी 36 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिल सकती है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है।
इसे भी पढ़ें- Best SmartPhones Under 30K: 30000 रुपये की रेंज के ये हैं सबसे अच्छे स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 13:39 IST