अपडेटेड 13 March 2026 at 12:48 IST
iQOO Z11x 5G हुआ 7200 mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च, सिर्फ 1 प्रतिशत बैटरी रहने पर भी आधे घंटे से ज्यादा कर सकेंगे कॉल
iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 3 वेरएंट्स में आया है। कंपनी ने इस फोन को Prismatic Green और Titan Black जैसे 2 कलर्स में पेश किया है।
चीनी कंपनी iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 3 वेरएंट्स में आया है। कंपनी ने इस फोन को Prismatic Green और Titan Black जैसे 2 कलर्स में पेश किया है। इस फोन में कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
iQOO Z11x 5G के फीचर्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.76 इंच की स्क्रीन दी गई है जिस पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
रैम और मेमोरी- यह फोन 6 GB रैम 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम 256GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है।
प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है।
बैटरी- इस फोन में 7200 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए फोन में 44 W की फास्ट चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे की कॉलिंग मिलेगी। इसी तरह फोन की बैटरी सिर्फ 1 प्रतिशत रहने पर भी 36 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिल सकती है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है।
कैमरा- iQOO Z11x में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा बोकेह कैमरा मौजूद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओएस - यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ पेश हुआ है।
अन्य खास फीचर्स- यह फोन IP68 और IP69 की रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
iQOO Z11x 5G की कीमत और उपलब्धता
iQOO Z11x फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इस फोन की सेल 16 मार्च 2026 से एमेजोन पर शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 12:48 IST