अपडेटेड 3 March 2026 at 12:50 IST
iQOO 15R 5G की सेल भारत में हुई शुरू, यहां मिल रहा है बंपर ऑफर, गेमिंग को लेकर हैं कई अच्छे फीचर्स
iQOO 15R 5G पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ था। अब आज से फोन की सेल भी एमेज़ोन पर शुरू हो गई है। बड़ी बात यह भी है कि कंपनी ने फोन की पहली सेल पर ही बंपर ऑफर जारी कर दिया है।
iQOO 15R 5G पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इस फोन का निर्माण गेमर्स को ध्यान में रखते हुए किया है। इसलिए फोन में गेमिंग को लेकर कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। अब आज मंगलवार 3 मार्च दोपहर 12 बजे से फोन की सेल भी एमेज़ोन पर शुरू हो गई है। बड़ी बात यह भी है कि कंपनी ने फोन की पहली सेल पर ही बंपर ऑफर जारी कर दिया है। इससे ग्राहकों को लेटेस्ट स्मार्टफोन भी बढ़िया डिस्काउंट पर खरीदने का अवसर मिल रहा है।
iQOO 15R 5G की कीमत, ऑफर और उपलब्धता
iQOO 15R 5G फोन के 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये, 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 47,999 रुपये और 12 GB रैम 512 GB स्टोरेज की कीमत 52,999 रुपये रखी गई है। अब एमेज़ोन पर यह फोन बैंक ऑफर के साथ पेश हुआ है। इससे ग्राहक ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए इस नए फोन पर पूरे 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा यहां ग्राहकों को ईएमआई और 42,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर से फोन काफी सस्ती कीमत में मिल सकता है।
iQOO 15R 5G के फीचर्स
यह फोन Dark Knight और Triumph Silver जैसे 2 कलर्स के साथ आया है। इस फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड आई केयर डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कंपनी का कहना है कि iQOO 15R 5G का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि फोन एक हाथ से आसानी से चलाया जा सके। यही कारण है कि फोन की टैगलाइन फ्लैगशिप पॉवर, परफेक्ट फिट रखी है।
इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है। यह फोन 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 512 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में उपलब्ध हुआ है। iQOO ने अपने इस फोन गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसके लिए फोन में iQOO सुपर कंप्यूटर चिप लगाई है। कंपनी के अनुसार यह फोन अपने सेगमेंट का 144 FPS पर चलने वाला मोस्ट स्टेबल फोन होगा। इस फोन में 6.5K Ice Core VC Cooling System लगाया है जो गेमिंग के दौरान फोन के तमपान बढ़ने पर 10 मिनट में 15 डिग्री तक घटा देता है।
फोन के कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का Sony LYT-700V OIS मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन में 7600 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके लिए कंपनी ने 100 W के सुपर फास्ट चार्जर का फीचर भी दिया है। कंपनी के अनुसार फोन 10 मिनट में 44 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। साथ ही फुल चार्ज होने के बाद 3.1 घंटे तक गेम, 7.1 घंटे तक सोशल मीडिया, 16.3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 2.4 घंटे तक 4K पर 60 FPS के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार 7600 mah की बैटरी में यह सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Origin Os 6 पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 4 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग दी गई है जो फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 12:48 IST